{"_id":"67ccfc49cd7fbeb6b90d3307","slug":"super-specialty-block-of-ram-manohar-lohia-hospital-may-start-in-june-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: जून में शुरू हो सकता है आरएमएल का सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, कई विभाग में दोगुने हो जाएंगे बिस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: जून में शुरू हो सकता है आरएमएल का सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, कई विभाग में दोगुने हो जाएंगे बिस्तर
Sun, 09 Mar 2025 07:56 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 09 Mar 2025 07:56 AM IST
सार
अस्पताल में रोजाना करीब 10 हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें से काफी मरीज कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कार्डियक सर्जरी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोलाजी, न्यूरो सर्जरी, इंडोक्रिनोलाजी विभाग में आते हैं। मौजूदा समय में इन विभागों में बिस्तरों का अभाव है।
विज्ञापन
आरएमएल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में गंभीर रोगों के इलाज के लिए बनाया जा रहा सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक अब जून में शुरू हो सकता है। इस ब्लॉक को पिछले साल जुलाई में ही शुरू करना था, लेकिन चार बार समयसीमा खत्म होने के बाद भी ब्लॉक का काम पूरा नहीं हो पाया। यहां अस्पताल के सभी गंभीर रोगियों को इलाज मिलेगा। साथ ही, कैंसर के इलाज सहित अन्य सुविधाएं भी शुरू होंगी।
विज्ञापन
अस्पताल में रोजाना करीब 10 हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें से काफी मरीज कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कार्डियक सर्जरी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोलाजी, न्यूरो सर्जरी, इंडोक्रिनोलाजी विभाग में आते हैं। मौजूदा समय में इन विभागों में बिस्तरों का अभाव है। साथ ही, ऑपरेशन थियेटर की संख्या भी समिति हैं। नए ब्लॉक में सभी विभागों को 40-40 बिस्तर दिए जाएंगे। ऑपरेशन थियेटर की संख्या भी बढ़ेगी। इसके अलावा एम्स की तर्ज पर निजी वार्ड की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शुक्ला का कहना है कि इस ब्लॉक को जल्द शुरू करने के लिए हर सप्ताह बैठक कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जल्द काम पूरा हो जाए। इस ब्लॉक को शुरू करने के लिए पहले ही पिछले साल जुलाई, सितंबर, दिसंबर और अप्रैल का समय दिया गया था। अब मई-जून का दावा किया जा रहा है। वहीं, अन्य अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक को शुरू करने के लिए सीपीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया है। यह ब्लॉक 550 बेड का है।
विज्ञापन