फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   super rickshaw

खिलौने से आइडिया लेकर बनाया ‘सुपर रिक्शा’

Tue, 31 Mar 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 31 Mar 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
super rickshaw

ग्रेटर नोएडा के चाभी वाले खिलौने की तकनीक का इस्तेमाल कर इंजीनियरिंग के छात्रों ने सुपर रिक्शा बनाया है। यह साधारण रिक्शे की अपेक्षा 30 प्रतिशत तक कम बल के प्रयोग से चलाया जा सकता है। जैसे खिलौने में चाभी भरने के बाद वह अपने आप चलता जाता है उसी प्रकार से रिक्शे का पैडल पीछे की ओर घुमाने से इसमें लगा स्प्रिंग सिकुड़ जाता है और फिर कम ताकत लगाने पर आगे की ओर बढ़ता जाता है।

विज्ञापन


नॉलेज पार्क के द्रोणाचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज में मेकेनिकल इंजीनियरिंग के थर्ड इयर के छात्र शिवा चौहान, रितेश राय, प्रदीप कुमार और रोहित करोटिया ने प्रो. ब्रिजेश वर्मा के गाइडेंस में एफिशिएंट मेकेनिकल रिक्शा तैयार किया है, जिसे छात्र सुपर रिक्शा भी कह रहे हैं। शिवा ने जानकारी देते हुए बताया कि रिक्शे बनाने का आइडिया खिलौने से मिला। पुराने रिक्शे में एक अतिरिक्त एक्सेल और स्प्रोकेट माउंट किया है जिस पर आठ स्प्रिंग लगाए गए हैं। पैडल पीछे की ओर घुमाने पर स्प्रिंग सिकुड़ता है और फिर कम बल के प्रयोग से चालक सवारी बैठे रिक्शे को  को बढ़ा ले जाता है। इसे बनाने में महज 2 हजार रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

----
बेस्ट इन टेक्नोलॉजी का अवार्ड
मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर द्वारा दिल्ली के नेशनल साइंस सेंटर में 27 से 29 मार्च तक इनोवेशन फेस्टिवल-2015 का अयोजन किया गया था। इसमें देश के विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने नई नई तकनीकों का प्रदर्शन किया था। इसमें इन छात्रों के रिक्शे को बेस्ट इन टेक्नोलॉजी अवार्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed