फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sunped : Jitendra did not have advocate for case during six months

सुनपेड़: छह महीने तक पैरवी के लिए जितेंद्र को नहीं मिला वकील

Sat, 31 Oct 2015 10:25 AM IST
Updated Sat, 31 Oct 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
sunped : Jitendra did not have advocate for case during six months

एक साल पहले ट्रिपल मर्डर केस के आरोप में जेल में बंद दलित परिवार को पैरवी के लिए वकील नहीं मिल रहे थे। जिला न्यायालय में कोई भी वकील उनकी पैरवी करने को तैयार नहीं था।

विज्ञापन


करीब छह महीने तक परिवार वकील ढूंढता रहा, लेकिन कोई केस लेने को राजी नहीं हुआ। तमाम जद्दोजहद के बाद गांव के ही सवर्ण बिरादरी का वकील अब उनकी पैरवी कर रहा है। इस बात का खुलासा किया है जितेंद्र के चचेरे भाई सुंदर ने।

विज्ञापन


उसने बताया कि दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करता है। उनका इतना प्रभाव था कि कोई वकील केस लेने को तैयार नहीं हो रहा है। छह महीने तक वकील बदलते रहे। आखिर में गांव के ही सवर्ण जाति कावकील राकेश रावत केस की पैरवी करने को तैयार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े तीन महीने तक गांव छोड़ रखा था परिवार

sunped : Jitendra did not have advocate for case during six months

6 अक्तूबर 2014 को हुए ट्रिपल मर्डर में आरोपी बनाए गए जितेंद्र के परिवार के सदस्यों के जेल जाने के बाद बाकी के लोग साढ़े तीन महीने तक गांव से बाहर रहे थे।

वह कभी ससुराल में रहते थे तो कभी अन्य रिश्तेदारों के यहां। मामला राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में जाने के बाद जब आयोग ने पुलिस को फटकार लगाई और उचित सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए तब पुलिस हरकत में आई और 14 जनवरी 2015 को पुलिस-प्रशासन की निगरानी में वापस लौटे।

आगजनी की घटना के 15 दिन पहले जितेंद्र की पत्नी रेखा के साथ दबंगों ने छेड़खानी नहीं बल्कि धमकी दी थी। इस बात का खुलासा रेखा की ओर से सदर पुलिस को लिखे पत्र में हुआ है।

रेखा ने पत्र में लिखा है कि  4 व 5 अक्तूबर को राजपूत लोग धमकाने हमारे घर पर आए और गांव में न रहने की धम दी थी। धमकी देने वालों की पहचान रेखा की सास व  जितेंद्र की मां संता देवी ने की थी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed