{"_id":"d0031868835c96a14ead67c66a2ba461","slug":"sunped-declared-sensitive-and-atali-highly-sensitive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनपेड़ संवेदनशील तो अटाली अतिसंवेदनशील घोषित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनपेड़ संवेदनशील तो अटाली अतिसंवेदनशील घोषित
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 03 Jan 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
पंचायत राज आम चुनाव में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुनपेड़ गांव को संवेदनशील और अटाली को अतिसंवेदनशील घोषित किया है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त 26 अन्य ग्राम पंचायतों को भी संवेदनशील और अति संवेदनशील घोषित किया गया है। उक्त गांवों में पर्याप्त सुरक्षाबलों की मौजूदगी में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि अटाली गांव में एक धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया था और पथराव, आगजनी की घटनाएं हुई थी। इसके चलते एक समुदाय कही महीनों तक शिविर में रहना पड़ा था।
विज्ञापन
जबकि पिछले दिनों सुनपेड़ गांव में एक दलित परिवार को जिंदा जलाने की घटनाएं हुई थी जिसमें दो मासूमों की मौत हो गई है।
उक्त घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने दोनों गांव को संवेदनशील मानते हुए यहां कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव संपन्न कराने का निर्णय लिया है।