फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunny Leone said

सेक्सी इमेज से क्यों उबरना चाहती हैं सन्नी लियोन

Sat, 07 Nov 2015 10:19 AM IST
Updated Sat, 07 Nov 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
Sunny Leone said

पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्टर बनी सन्नी लियोन ने कहा कि अब मैं हिंदी बोल सकती हूं। उन्होंने कहा कि फिल्म में अभिनय से स्टेज पर परफॉरमेंस करना ज्यादा कठिन है।

विज्ञापन


सन्नी ने कहा स्टेज परफॉरमेंस के लिए पहली बार वह गुड़गांव आईं हैं। बिल्कुल नए ऑडियंस के सामने लाइव प्रस्तुति देना काफी चुनौतीपूर्ण है। लियोन ने दावा किया आने वाले समय में उनकी फिल्में काफी साफ-सुथरी और पारिवारिक होगी।

विज्ञापन


वह अपनी सेक्सी इमेज से उबरना चाहती हैं। सन्नी लियोन शुक्रवार को गुड़गांव पहुंची। वह शहर के सेक्टर-29 स्थित एक होटल में मीडिया से रूबरू हो रही थीं। जब उनसे कुछ पत्रकारों ने अंग्रेजी में सवाल किया तो लियोन ने कहा कि अब मैं हिंदी बोल सकती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मस्तीजादे फिल्म में सन्नी का सेक्सी अवतार दिखेगा

Sunny Leone said

इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक सवालों का जवाब हिंदी में दिये। उन्होंने कहा कि हिंदी में बात करना काफी अच्छा लगता है। सेक्टर-29 के लेजर वैली ग्राउंड में स्टेज शो के लिए पहुंची लियोन को देखने के दीदार के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे।


सन्नी लियोन ने अपनी आने वाली फिल्म मस्तीजादे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में उनका सेक्सी अवतार दिखेगा। मगर इसके बाद उनकी जो भी फिल्म आएगी, वह साफ-सुथरी और पारिवारिक होगी।

लियोन ने कहा कि अब बॉलीवुड और दर्शक उन्हें अपनाने लगे हैं। सभी का प्यार मिल रहा है। इसके लिए लियोन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed