सनी लियोनी ने किया राष्ट्रगान का अपमान, दिल्ली के थाने में दर्ज हुई शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो-कबड्डी के लीग मैच के मौके पर राष्ट्रगान गाना अभिनेत्री सनी लियोनी को भारी पड़ सकता है। दिल्ली के न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
बता दें कि मुंबई में प्रो कबड्डी के लीग मैच के मौके पर बृहस्पतिवार रात को उन्होंने राष्ट्रगान गाया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि राष्ट्रगान गाते हुए उन्होंने कई शब्दों का उच्चारण ठीक से नहीं किया जो राष्ट्रगान का अपमान है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि सनी लियोनी जैसी शख्सियत अगर ऐसी गलती करती हैं तो इससे उनके प्रशंसकों को भी काफी धक्का लगता है। उन्हें राष्ट्रगान गाने से पहले इसकी अच्छे से प्रैक्टिस करनी चाहिए थी। हालांकि सनी लियोनी ने ट्वीट करके खुद ही बताया था कि उन्होंने इसके लिए महीनों की प्रैक्टिस की थी।
दो महीने की प्रैक्टिस के बाद भी कर गईं गलती
सनी लियोनी ने प्रो कबड्डी लीग सीजन-4 की शुरुआत अपनी आवाज में राष्ट्रगान गा कर की थी। दरअसल मुंबई में शुरू हुए प्रो कबड्डी लीग का उद्धाटन सनी के राष्ट्रगान से ही किया गया था। हैरानी की बात है कि वह पिछले दो महीने से इस गाने की प्रैक्टिस कर रहीं थीं।
हॉट सनी लियोनी ने राष्ट्रगान गाने के लिए सफेद और गोल्डन कलर के सूट का चुनाव किया था। इस गाने के बाद सनी ने ट्विटर पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए लिखा कि वो इस सुनहरे मौके को अपनी जिंदगी से कभी नहीं भूला पाएंगी।
आपको बता दें कि इससे पहले 2016 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज में राष्ट्रगान गाया था।