{"_id":"772826c96e98f9ea9cbb6d456d3b0338","slug":"sunny-leone-builder-to-create-dance-france-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी का डांस...बिल्डर की बना फांस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनी लियोनी का डांस...बिल्डर की बना फांस
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में मॉल की लांचिंग में आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के लटके झटके अब बिल्डर को भारी पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
मनोरंजन कर विभाग ने उन्हें नोटिस भिजवाया और उनके खिलाफ वाद दायर करने की तैयारी की जा रही है।
मनोरंजन कर विभाग का आरोप है कि बिल्डर (आयोजक) ने यह कार्यक्रम डीएम की अनुमति के बिना कराया था और मनोरंजन कर भी नहीं दिया था, लिहाजा डीएम के निर्देश पर उत्तर प्रदेश आमोद एवं पणकर अधिनियम 1979 की धारा 5 के तहत नोटिस भेजा गया है।
19 दिसंबर को क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी एक बिल्डर के मॉल की लांचिंग करने आई थीं। इस दौरान आयोजकों ने एक नाइट शो भी आयोजित कराया था, जिसमें सनी ने कई गीतों पर डांस किया था।
विज्ञापन
मनोरंजन कर उपायुक्त एचएन शुक्ला ने बताया कि सनी लियोनी के कार्यक्रम की जानकारी विभाग को नहीं थी।
आयोजकों ने सिर्फ सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति ली थी, जबकि नियमानुसार उन्हें डीएम और मनोरंजन कर विभाग से भी अनुमति लेनी चाहिए थी।
सूचना मिलने पर विभाग ने सख्ती कर शुरुआत में 50 हजार रुपये टैक्स वसूला। आयोजकों से कार्यक्रम की पूरी रिपोर्ट मांगी गई थी, पर उन्होंने अभी तक आख्या नहीं दी। आयोजकों पर वाद दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन