{"_id":"dd532017d6aae000b3841afa9b2383d8","slug":"sunny-deol-and-raju-srivastava-in-faridabad-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा चुनाव: सितारों के सहारे मैदान मारने की कसरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा चुनाव: सितारों के सहारे मैदान मारने की कसरत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 13 Oct 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के लिए फरीदाबाद शहरी क्षेत्र में करो या मरो की स्थिति है। इसलिए पार्टी ने फिल्मी सितारों को मैदान में उतार दिया। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के वोटरों को साधने के लिए जोर लगाया।
विज्ञापन
भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी एवं कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर, विपुल गोयल एवं सीमा त्रिखा के लिए वोट मांगे। तिगांव क्षेत्र में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समुचित विकास के लिए राजेश नागर जैसे युवाओं को विधानसभा में भेजना होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा भी मौजूद रहे। कमेडियन राजू श्रीवास्तव ने भी अपने चुटकुलों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नागर ने कहा कि उन्हें सेवा का मौका मिला तो किसी को विकास कार्य के लिए शिकायत नहीं करनी होगी।
विज्ञापन
सेक्टर-4 आर में आयोजित विपुल गोयल की सभा में जब दोनों कलाकार पहुंचे तो नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगे। उन्होंने कहा कि इस देश व हरियाणा की तस्वीर और तकदीर नरेंद्र मोदी ही बदल सकते हैं। दोनों ने भोजपुरी में वोट मांगे। एक ने गाना गाकर तो दूसरे ने चुटकुलों से लोगों का मनोरंजन किया। इस मौके पर गोयल ने कहा कि अब तक सभी पार्टियों को देख लिया इस बार भाजपा को देखा।
दोनों कलाकारों ने एनएच तीन स्थित बौद्ध विहार पार्क में बड़खल क्षेत्र की भाजपा की प्रत्याशी सीमा त्रिखा के लिए वोट मांगे। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल भी मौजूद रहे। राजू श्रीवास्तव एवं मनोज तिवारी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में त्रिखा के लिए वोट मांगे। उधर, एनआईटी से भाजपा उम्मीदवार यशवीर डागर ने सन्नी देओल को बुलाया। उन्होंने एनआईटी क्षेत्र में उनका प्रचार किया। हालांकि डागर सन्नी देओल की गाड़ी में साथ नहीं थे।