फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunita Kejriwal preparing to take over as CM: Hardeep

सीएम का पद संभालने की तैयारी में सुनीता केजरीवाल : हरदीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने प्रदूषण और सेहत पर सरकार को घेरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया आरंभ होने के बीच आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के वीडियो संदेश के माध्यम से सक्रिय होने पर सियासत शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सुनीता केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि संभवत: वह मुख्यमंत्री का पद संभालने की तैयारी कर रही हैं।
प्रदेश भाजपा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सुनीता केजरीवाल ने आप नेताओं को दूर कर खुद मुख्यमंत्री पद संभालने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने भी बिहार में यही किया था। दूसरी ओर उन्होंने दिल्ली की आप सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदूषण की समस्या दूर न होने पर सवाल खड़ा किया। इसके अलावा मोहल्ला क्लीनिक और शिक्षा विभाग में आने वाली समस्याओं की चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज करते हुए पुरी ने कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन के समय वह कहा करते थे कि हम भ्रष्टाचार नहीं करेंगे, मगर वे आज सबसे भ्रष्ट पार्टी के साथ मिल गए हैं। वहीं, वह कभी भी शराब के ठेके नहीं खुलवाने का दावा करते थे, लेकिन आज शराब के घोटाले में ही गिरफ्तार हुए हैं। उन्होंने ईडी के सामने पेश होने से बचने की कोशिश को भी केजरीवाल पर तंज किया। उन्होंने कहा कि ईडी ने नौ-नौ समन भेजे, मगर वह उसके समक्ष पेश नहीं हुए। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के संबंध में विपक्षी दलों के आरोप पर कहा कि अगर लोग गड़बड़ करेंगे तो रेड तो होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

दिल्ली में किए कार्यों का हिसाब देंगे : पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने केंद्र सरकार पर 10 वर्ष के दौरान दिल्ली में कोई कार्य नहीं करने के आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 10 वर्ष के दौरान दिल्ली में कई कार्य किए है। वह उन सभी कार्यों का हिसाब देंगे। सातों लोकसभा क्षेत्रों में किए गए कार्यों के बारे में बताएगे। वह सात दिन एक-एक लोकसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों के बारे में संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed