{"_id":"96f07ba6c6315c8e4f4f1e40e0d25dd6","slug":"sunil-shetty-summoned-as-culprit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील शेट्टी को कोर्ट ने जारी किया समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील शेट्टी को कोर्ट ने जारी किया समन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 Jul 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानहानि मामले में आरोपी बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और उनके वकील विनीत ढांडा को सत्र अदालत ने बतौर आरोपी समन जारी कर 14 अगस्त को पेश होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
निचली अदालत ने शेट्टी और ढांडा को अप्रैल में आरोप मुक्त कर दिया था। फैसले के खिलाफ स्टंटमैन पूरन चौहान ने अपील दायर की थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सुनील शेट्टी और ढांडा ने उस पर मारपीट का झूठा बयान हाईकोर्ट व मीडिया में दिया था, जिससे उसकी बदनामी हुई।
विज्ञापन
कड़कड़डूमा स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रविंद्र डुडेजा ने पूरन चौहान की याचिका पर सुनवाई के बाद दोनों को समन जारी किया है। पीड़ित की ओर से अधिवक्ता एसके पांडे और आरके चौधरी ने कहा कि निचली अदालत का फैसला अवैध व अनुचित है।
विज्ञापन
अदालत ने आरोपियों को क्लीन चिट देते समय कानूनी प्रक्रिया की अनदेखी की है। कोर्ट ने इस बात को भी अनदेखा किया कि उससे पहले अदालत ने इस मामले में आरोपी को समन जारी किया था।
बता दें कि निचली अदालत ने पूरन चौहान की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि शिकायतकर्ता ने वकील विनीत ढांडा से हाईकोर्ट के शौचालय में मारपीट की, इस बात को अभी पूरी तरह खारिज करना जल्दबाजी होगी। इस संबंध में विनीत ढांडा ने थाना तिलक मार्ग में 22 और 23 मार्च को शिकायत दी थी।