फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunil lal send legal notice to aap using his logo

AAP के लोगो पर नया विवाद, पार्टी को मिला कानूनी नोटिस

Fri, 26 Jun 2015 04:30 PM IST
Updated Fri, 26 Jun 2015 04:30 PM IST
विज्ञापन
Sunil lal send legal notice to aap using his logo

आम आदमी पार्टी अपने लोगो को लेकर कानूनी पचड़े में फंसती दिख रही है। पार्टी के आधिकारिक वेबसाइट पर दिखने वाले लोगो पर आपत्ती दर्ज कराते हुए इसे डिजाइन करने वाले सुनील कुमार ने पार्टी को कानूनी नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


सुनील लाल का अरोप है कि पुराने लोगो के इस्तेमाल पर आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद पार्टी लगातार उसका इस्तेमाल कर रही है। इससे नाराज पार्टी के पूर्व नेता सुनील लाल ने आप को अदालत में घसीटने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच मचे घमासान से हताश सुनील लाल ने अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिख अपने डिजाइन किए गए लोगो को पार्टी से वापस मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील कुमार को आप के पूर्व नेताओं योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण का समर्थक बताया जाता है। पार्टी से इन नेताओं के निकाले जाने के बाद ही सुनील कुमार ने लोगो वापस लेने की बात कही थी।

आप ने बनाया था नया लोगो

Sunil lal send legal notice to aap using his logo

सुनील कुमार ने खत लिख कर मांग की थी कि उनके बनाए लोगो को पार्टी के झंडों, पोस्टर, बिल आदि पर इस्तेमाल न किया जाए। उनका दावा था कि उन्होंने लोगो का नाम पार्टी को ट्रांसफर नहीं किया था।

हालांकि इस विवाद के बाद आम आदमी पार्टी ने जल्द ही नया लोगो भी डिजाइन किया था और बाकायदा इसे जारी भी किया था। इस नए लोगों में तिरंगे में इस्तेमाल तीन रंगों की जगह नीले रंग का इस्तेमाल किया गया था।

पिछले लोगो में सफेद, हरा और भगवा रंग था जबकि, नये लोगो का रंग और डिजायन दोनो ही बदले हुए हैं। नए लोगो में अंग्रेजी के छोटे अक्षरों में aap लिखा हुआ है, और झाड़ू के निशान का इस्तेमाल किया गया है।

सुनील ने लोगो पर दावा जताते हुए केजरीवाल को पत्र लिखकर कहीं भी लोगो का इस्तेमाल ना करने को कहा था। सुनील लाल के मुताबिक लोगो उनकी निजी संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed