{"_id":"5d7ecde78ebc3e93c734b370","slug":"sunday-book-market-started-in-mahila-haat-got-new-identity","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हाट में शुरू हुआ संडे बुक मार्केट, मिली नई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला हाट में शुरू हुआ संडे बुक मार्केट, मिली नई पहचान
Mon, 16 Sep 2019 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
बुक मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 वर्ष से पुरानी दिल्ली के दरियागंज में लगने वाली बुक मार्केट रविवार को महिला हाट में एक बार फिर शुरू हो गई। देश-विदेश के प्रकाशकों की किताबों के कद्रदानों में इस मार्केट के शिफ्ट होने से खुशी झलकती दिखी।
विज्ञापन
किताब विक्रेताओं के लिए भी यह एक बेहतरीन मौका है, जब किताब खरीदने के लिए पहुंचने वालों को न तो वाहनों के पार्किंग और जेबकतरों का खतरा है। इस सुविधा के लिए दुकानदारों को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्हें इस बात की खुशी है कि तमाम सुविधाओं के बीच हर उम्र के पढ़ने की चाहत रखने वालों की जरूरतें पूरी करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
पिछले 30 वर्षों से दरियागंज में पुराने और नई किताबों की बिक्री करने वाले सतीश ने बताया कि संडे मार्केट के शिफ्ट होने से उन्हें और खरीदारों को और अधिक सहूलियतें मुहैया करवाई गई हैं। इस कार्य के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पहल तारीफ के काबिल है, हालांकि ओपन तहबाजारी के लिए यहां शुल्क थोड़ा अधिक है।
विज्ञापन
दुकानदार जियालाल ने बताया कि यहां किताबें हर वर्ग के लिए होती हैं। उनकी कीमत अमूमन 50 फीसदी या इससे कम होती है। कई बार खरीदारों की जरूरतों को देखते हुए भी रेट तय होते हैं। एमसीडी की ओर से किताबों के लिए 6 गुणा 4 वर्ग फुट जगह दी गई है। जिसके लिए हर सप्ताह बकायदा 185 रुपये की पर्चियां कटने लगी हैं।
एमसीडी कर्मी सुनील ने बताया कि यहां पार्किंग, टॉयलेट सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं ताकि किताबों की खरीदारी को किसी तरह की परेशानी न आए।
पुरानी दिल्ली की बुक मार्केट को मिली नई पहचान
दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा छोटे बच्चों के लिए भी संडे बुक मार्केट आकर्षण का केंद्र बनने लगा है। पहले दिन ही किताबें खरीदने से पहले, स्टॉल के बैठकर पढ़ते कुछ बच्चे भी दिखे। खरीदारों का कहना है कि यह पुरानी दिल्ली की पहचान थी, जिसे नई शक्ल दी गई है।