फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunanda's death shall not still solved, then the secret deepens.

नहीं उठेगा सुनंदा की मौत से पर्दा, फिर गहराया राज

Sat, 14 Nov 2015 03:37 PM IST
Updated Sat, 14 Nov 2015 03:37 PM IST
विज्ञापन
Sunanda's death shall not still solved, then the secret deepens.

अमेरिका के वाशिंगटन स्थित एफबीआई की रिपोर्ट से भी पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत से पर्दा नहीं उठेगा। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है और न ही सुनंदा की मौत का कारण बताया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में एम्स के मेडिकल बोर्ड की जहर से मौत होने की थ्योरी को भी नकारा नहीं गया है। ऐसे में अब एम्स के मेडिकल बोर्ड की आने वाली रिपोर्ट पर आगे की तफ्तीश आगे बढे़गी। इस रिपोर्ट के बाद ही पुलिस अगला कदम उठाएगी।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि एफबीआई की रिपोर्ट का विश्लेषण किया जा रहा है। एसआईटी रिपोर्ट का विश्लेषण कर रही है। अगले कुछ दिनों में रिपोर्ट को सुनंदा के शव का पोस्टमार्टम करने वाले एम्स के मेडिकल बोर्ड को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट को लेकर मेडिकल बोर्ड से कुछ सवाल भी पूछे जाएंगे। इसके लिए एसआईटी एक प्रश्नावली तैयार कर रही है।

जानिए क्यों रिपोर्ट से नहीं सुलझी गुत्थी

Sunanda's death shall not still solved, then the secret deepens.

मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सुनंदा की मौत जहर से हुई है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला एक जनवरी, 2015 को दर्ज किया था।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एफबीआई की रिपोर्ट में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है। रिपोर्ट में सिर्फ ये बताया गया है कि सुनंदा के विसरा में कौन से पदार्थ थे और कौन से पदार्थ नहीं थे।

रिपोर्ट में ये भी नहीं कहा गया है कि सुनंदा की मौत जहर से नहीं हुई है। एसआईटी से जुड़े एक सदस्य का कहना है कि एफबीआई की रिपोर्ट आने के बाद दिल्ली पुलिस की तफ्तीश वहीं है जहां पहले थी।

ये भी कहा जा सकता है कि एफबीआई की रिपोर्ट से दिल्ली पुलिस को तफ्तीश आगे बढ़ाने में कोई खास मदद मिलने वाली नहीं है। एसआईटी की बृहस्पतिवार व शुक्रवार को बैठक हुई है और उसमें एफबीआई की रिपोर्ट को लेकर चर्चा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed