{"_id":"17ff55274e4e5833c94fb9301e85f063","slug":"sunanda-pushkar-murder-case-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनंदा के मोबाइलों से मिले सुराग, बेटे से होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनंदा के मोबाइलों से मिले सुराग, बेटे से होगी पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Feb 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) को सुनंदा के मोबाइल फोनों से अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों ने दावा किया है कि मोबाइलों से कुछ चीजों को डिलीट किया गया है। इसके अलावा कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन
एसआईटी ने सुनंदा के तीनों मोबाइल को जांच के लिए फिर से गांधी नगर भेज दिया है। इससे पहले सुनंदा के मोबाइल फोन व लैपटॉप को दिसंबर में गांधीनगर जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की एक टीम अभी गुजरात में है और माना जा रहा है कि वह मोबाइल फोन की रिपोर्ट को साथ लेकर ही आए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया है कि सुनंदा के फोन से शशि थरूर से विवाद के भी सबूत मिले हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि पुलिस ने शशि थरूर के मोबाइल फोन को भी जांच के लिए गांधीनगर भेजा है। महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने के बाद पुलिस अधिकारी अब केस सुलझाने को लेकर आश्वस्त दिख रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शशि थरूर के मोबाइल फोन को पहली बार जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा एसआईटी जल्द ही सुनंदा पुष्कर के बेटे शिव मेनन से पूछताछ करेगी।
बताया जा रहा है कि सुनंदा पुष्कर का बेटा इस समय विदेश में है। उसे पूछताछ के लिए नोटिस भेज दिया गया है। गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर के बेटे ने शुरू में ही बयान दिया था कि उसकी मां खुदकुशी नहीं कर सकती।