फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sunanda pushkar case will be closed by delhi police as they dont have much to examine

कैसे हुई सुनंदा की मौत तीन साल बाद भी पुलिस के पास नहीं कोई जवाब, बंद होगा केस

Tue, 24 Oct 2017 10:36 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Oct 2017 10:36 AM IST
सार


- दिल्ली पुलिस जल्द ही कोर्ट में दाखिल करेगी क्लोजर रिपोर्ट
- सीबीआई की सीएफएसएल रिपोर्ट से खुलासा, सिगरेट से नहीं दिया गया सुनंदा को जहर 

नई दिल्ली।

विज्ञापन
sunanda pushkar case will be closed by delhi police as they dont have much to examine
- फोटो : सोशल मीड‌िया

विस्तार

दिल्ली पुलिस पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में अगले कुछ सप्ताह में कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने जा रही है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी इसे फाइनल रिपोर्ट बता रहे हैं।
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी के एक सदस्य ने भी बताया कि कोर्ट में जल्द ही फाइनल रिपोर्ट दाखिल होने जा रही है। उसके बाद एसआईटी कोर्ट के आदेश का इंतजार करेगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, सीबीआई की सीएफएसएल की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि सुनंदा को सिगरेट के जरिये जहर नहीं दिया गया था।

एसआईटी ने एम्स के डॉक्टरों के साथ फाइव स्टार होटल लीला के कमरा नंबर 345 से सितंबर महीने के पहले सप्ताह में सिगरेट के टुकड़े, पानी की बोतल और दीवार पर लगे खून के धब्बे के सैंपल उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को लगता था कि शायद सिगरेट के जरिये सुनंदा को जहर दिया गया हो। रिपोर्ट से खुलासा हो गया है कि सिगरेट में किसी तरह का जहर या अन्य पदार्थ नहीं था। सुनंदा पुष्कर सिगरेट पीती थी।

...तो सुनंदा के शरीर में कैसे गया जहर

sunanda pushkar case will be closed by delhi police as they dont have much to examine

बोतल में जो पानी था, उसमें भी पुलिस को जहर जैसा कोई पदार्थ नहीं मिला। फोरेंसिक टीम ने दीवार से जो धब्बे उठाए थे, वह खून के धब्बे नहीं हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दीवार पर लगे धब्बे कॉफी या चाय के हो सकते हैं।

सुनंदा के शव का पोस्टमार्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड और एसडीएम की रिपोर्ट में कहा गया था कि सुनंदा की मौत जहर से हुई है। अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने सुनंदा के विसरा में जहर होने की बात कही थी।
 

​हालांकि अभी तक ये नहीं पता लग पाया है कि सुनंदा के शरीर में जहर कैसे गया। सुनंदा ने जहर खुद खाया या उसे दिया गया था। सुनंदा पुष्कर लीला होटल के कमरा नंबर 345 में 17 जनवरी, 2014 को संदिग्ध हालात में मृत पाई गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed