{"_id":"74310a48ec467986bff5503f56268e34","slug":"sunanda-death-viscera-can-be-sent-abroad-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनंदा मौत: विदेश भेजा जा सकता है विसरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनंदा मौत: विदेश भेजा जा सकता है विसरा
एजेंसी/दिल्ली
Updated Fri, 14 Nov 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस विसरा जांच के लिए विदेश भेजने पर विचार कर रही है। विसरा का सैंपल विदेश भेजने का मकसद इस बात का पता लगना है कि मौत में कारण बना जहर किस प्रकार का था।
विज्ञापन
पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी इस मामले से जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ की। जनवरी में एक होटल में मृत पाई गईं सुनंदा पुष्कर मामले में हाल में ही सौंपी गई अपनी दूसरी रिपोर्ट में एम्स मेडिकल बोर्ड ने इस बात की पुष्टि की थी कि सुनंदा की मौत जहर की वजह से हुई है।
विज्ञापन
लेकिन जहर किस तरह का था, इसका जिक्र नहीं किया गया था। बोर्ड ने क हा है कि जहर ऐसा हो सकता है, जिसकी पहचान करने में भारत के लैब के सक्षम नहीं हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुलिस ब्रिटेन स्थित लैब में विसरा भेजने पर विचार कर सकती है जिसके पास सभी प्रकार के जहर की पहचान करने की क्षमता है।
विज्ञापन
जहर से मौत की बात पुष्ट होने के बाद यह सवाल बना हुआ है कि सुनंदा की मौत किस प्रकार के जहर से हुई और वह उनके शरीर में कैसे पहुंचा। यदि इन प्रश्नों का जवाब मिल जाए तो मामला आसानी से सुलझाया जा सकेगा।
फिलहाल दिल्ली पुलिस ने एम्स के डॉक्टरों के पैनल को जहर के प्रकार की जांच को कहा है। उनके पता न लगा पाने की अवस्था में ही इसे विदेश भेजा जाएगा। मालूम हो कि सुनंदा के तीन मोबाइल फोन और एक लैपटॉप को पुलिस जांच के लिए पहले ही गुजरात के गांधीनगर लेबोरेट्री भेज चुकी है।