फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Summers are harmful for birds

गर्मी बनी परिंदों की जान की दुश्मन

Sun, 04 May 2014 08:00 PM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 04 May 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
Summers are harmful for birds

पिछले कुछ दिनों से गर्मी के कारण परिंदे अस्वस्थ होने के साथ-साथ अपनी जान भी गंवा रहे हैं।

विज्ञापन


पक्षी प्रेमी और उन्हें पालने वाले इससे काफी व्यथित हैं। चिकनपॉक्स और पैरालाइसिस जैसी नए ट्रेंड की बीमारियां पक्षियों को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रही हैं।

जब से गर्मी की धार तेज हुई है, तब से पक्षियों का स्वास्थ्य खराब होने लगा है। तीन दिनों से बड़ी संख्या में पक्षियों के मरने का सिलसिला जारी है। सोहना, पटौदी, फर्रूखनगर और गुड़गांव क्षेत्र में काफी संख्या में पक्षी बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन


पक्षियों के बारे में जानकारी रखने वाले डॉ. अशोक दिवाकर कहते हैं कि जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है तो दिक्कत बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें: पानी बर्बाद किया तो देना होगा जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़गांव में प्रदूषण, जंगलों का कटना, अरावली का खनन, झीलों का अस्तित्व खत्म होना और खेती के दायरे का घटना भी पक्षियों के जीवन को लील रहा है।

गर्मी के कारण चारे की खोज में बाहर निकलने वाले पक्षियों को हीटस्ट्रोक हो रहा है। जिससे वह जान गंवा रहे हैं।   घर में पक्षी पालने वाले सुरंजन शर्मा का कहना है कि गर्मी में उन्हें बचा कर रखना बड़ी चुनौती होती है।

उनके पास कॉकोटेल पक्षी है। दो दिन पहले उसे पोराइजा की शिकायत हो गई थी। अब वह ठीक है।

निगम का प्रयास
नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि नगर निगम ने शहर में पक्षियों के लिए पानी के स्त्रोत बनाएं जा रहे हैं। साथ ही उनके लिए दाना-चूगा की व्यवस्था की जा रही है। नए और पुराने शहर से लेकर अरावली तक ऐसी व्यवस्था की जा रही है। आयुक्त ने शहर वासियों से अपील की है कि छतों पर पक्षियों के लिए पानी का बंदोबस्त करें।

गर्मी में पक्षियों को होने वाली बीमारियां
-पोराइजा (आंखों से दिखना बंद हो जाता है जिसके वह पेड या दीवारों से टकरा जाते हैं)
-पैरालाइसिस (शरीर बेदम हो जाता है)
-चिकनपॉक्स (छोटे उम्र के पक्षियों में)
-हीटस्ट्रोक (लू)
-डायरिया
-डी हाइड्रेशन
-मुंह आना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed