{"_id":"58d4d0f34f1c1bb6681a687e","slug":"summer-made-a-record-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, रिकॉर्ड हुआ मौसम का सबसे गर्म दिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, रिकॉर्ड हुआ मौसम का सबसे गर्म दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 24 Mar 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मौसम का सबसे गर्म दिन बृहस्पतिवार रिकॉर्ड किया गया है। इस दौरान शहर का तापमान 36 डिग्री के पार पहुंच गया। गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूट गए। महिलाएं दुपट्टे से चेहरा ढकने को मजबूर हो गईं।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री और न्यूनतम 17.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह 10 बजे से ही सूर्य देवता ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जैसे-जैसे समय बढ़ता गया तापमान में बढ़ोत्तरी होती गई। दोपहर 12 से 3 बजे तक तापमान चरम पर था। मौसम के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
सबसे अधिक परेशानी बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों और महिलाओं को हुई। वहीं, डॉक्टरों की सलाह है कि ऐसे मौसम में घर से बाहर निकलते समय ऐहतियात बरतें।