{"_id":"0256e9c410c3b2f0deb84125aeb2edea","slug":"summer-action-plan-of-delhi-jal-board-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जल बोर्ड का समर एक्शन प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जल बोर्ड का समर एक्शन प्लान तैयार
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली जल बोर्ड ने गर्मी में पानी की मांग को पूरा करने के लिए समर एक्शन प्लान बनाया है। उसने पेयजल आपूर्ति से संबंधित कार्य, पानी की लाइनें बिछाने, ट्यूबवल बोरिंग आदि कार्य अप्रैल मध्य तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
वहीं, समान जल वितरण के लिए जल प्रबंधन और जल वितरण तंत्र के तहत अधिक आबादी को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा टैंकरों से पानी पहुंचाने में सुधार होगा और शिकायतों को जल्दी निपटारा करने का लक्ष्य रखा है और इस कार्य की निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय कुमार ने सोमवार को बताया कि पानी के कमी वाले क्षेत्रों में जल आपूर्ति उपलब्ध कराने के 78 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। 250 टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने की पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
जल आपूर्ति आदि से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए 24 आपातकालीन नियंत्रण कक्ष 24 घंटों कार्य करेंगे। इनके लिए नोडल अधिकारी निगरानी करेंगे। शिकायतों का निपटारा समय पर हो इसके लिए का प्रवर्तन विभाग नियंत्रण कक्ष काम करेगा और औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए बोर्ड ने अपनी एक दर्जन प्रयोगशालाओं व छह क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं का उन्नयन किया है जिनमें संयंत्र व उपभोक्ता के पास से पानी के नमूनों की जांच की जाएगी।
जलापूर्ति के लिए स्टेनलेस स्टील की ट्रॉलियां
एनडीएमसी ने अपने क्षेत्र में होने वाले प्रदर्शनाें, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में जलापूर्ति के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। वह स्टेनलेस स्टील से बनी दस ट्रॉलियों से पानी मुहैया कराएगी। एनडीएमसी के अध्यक्ष जलज श्रीवास्तव ने सोमवार को काली बाड़ी मार्ग स्थित पालिका परिषद के जलापूर्ति नियंत्रण कक्ष में उनका शुभारंभ किया।