फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sulabh shauchalaya museum listed as unique museum by time magazine

टाइम मैगजीन में शुमार दिल्ली का सुलभ शौचालय म्यूजियम

Mon, 26 May 2014 02:11 PM IST
Updated Mon, 26 May 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
sulabh shauchalaya museum listed as unique museum by time magazine

क्या आपने दिल्ली का सुलभ शौचालय म्यूजियम देखा है? नहीं देखा तो जाइए और देख कर आइए क्योंकि अब आप इस अनोखे म्यूजियम पर गर्व कर सकते हैं।

विज्ञापन


ऐसा इसलिए क्योंकि टाइम मैगजीन ने इस म्यूजियम को दुनिया के अनोखे म्यूजियम की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रखा है। जब से टाइम मैगजीन ने इसे दुनिया के दस अनोखे संग्रहालयों में शुमार किया है तब से यहां म्यूजियम देखने आने वालों की भीड़ भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


सुलभ शौचालय में कई ऐसे शौचालय है जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे। कई पुराने और अनोखे आकार के शौचालयों का संग्रह होने की वजह से ही इस म्यूजियम को टाइम मैगजीन ने तीसरा स्थान दिया है। यहां कई शौचालय तो ऐसे हैं जिनका ऐतिहासिक महत्व भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीदार को पहुंची भारी भीड़

sulabh shauchalaya museum listed as unique museum by time magazine

टाइम मैग्जीन की ओर से दस अनूठे संग्रहालय में शुमार होते ही दिल्ली के सुलभ शौचालय संग्रहालय को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। संग्रहालय का दीदार करने के लिए बृहस्पतिवार को दस गुना ज्यादा संख्या में लोग पहुंचे। बताया गया कि जहां अन्य दिनों में संग्रहालय को देखने बीस से पच्चीस लोग आते थे। वहीं पत्रिका की ओर से विश्व में तीसरा स्थान दिए जाने के बाद लगभग ढाई सौ लोगों ने म्यूजियम को देखा।

सुलभ शौचालय संग्रहालय में पहुंचे विदेशी पर्यटकों के साथ दिल्ली और आसपास से आए लोगों की संख्या सबसे ज्यादा रही। इस दौरान वर्धमान मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने भी संग्रहालय में मौजूद दुर्लभ शौचालयों को करीब से देखा। ऐसे में सुलभ शौचालय की संस्था सुलभ इंटरनेशनल की ओर से कहा गया कि इसे मिले सम्मान से दिल्ली में यह एक पर्यटक स्थल के रूप में पहचान बना रहा है।

जहां पहले कुछ विदेशी ही यहां आते थे, तीसरा स्थान मिलने के दूसरे दिन ही दस गुना ज्यादा लोग पहुंचे। कहा गया कि शौचालयों के प्रति लोगों की घृणा दूर करने और इनके प्रति रुचि रखने की पहल के तहत इसे शुरू किया गया था। ऐसे में आगे इसको और विस्तार देने केलिए रूपरेखा बनाई जा रही है।

कभी ‌देखा है सिंहासन और ‌किताबनुमा शौचालय?

sulabh shauchalaya museum listed as unique museum by time magazine

सिंहासन शौचालय राजसिंहासन में ही बना है। इसमें सिंहासन की राजगद्दी में ही कमोड फिट रहती है। संग्रहालय में बताया जाता है कि प्राचीन काल में एक राजा सार्वजनिक रूप से शौच करते थे। जब वे सिंहासन पर बैठते थे तो वहीं शौच कर लेते थे। जबकि कहा जाता है कि वे भोजन एकांत में करते थे।

किताबनुमा शौचालय मोटी किताब की तरह दिखने वाला यह शौचालय एक टेबल पर किताब रखी हुई है जिसे खोलने पर मालूम होता है कि उसमें पॉट फिट किया हुआ है। इसे भी दर्शकों ने काफी पसंद किया।

संग्रहालय में दो ऐसे भी कमोड हैं जिन्हें नासा और अंतरिक्ष में जाने वाले रॉकेटों में इस्तेमाल किया जाता है। घरेलू कमोड से कुछ अलग दिखने वाले ये शौचालय भी आकर्षण का केंद्र हैं।

शौचालय से जुड़ा है महिलाओं के हील पहनने का इतिहास

sulabh shauchalaya museum listed as unique museum by time magazine

संग्रहालय में यह जानकारी भी चस्पा है कि जिन हील की चप्पलों को आज फैशन सिंबल माना जाता है, वह दरअसल जरूरत से पैदा हुई थी। इंग्लैंड में अपने घरों की चारदीवारी में शौच करके लोग मल को रास्ते में फेंक दिया करते थे।

जिससे लोगों और खासतौर पर महिलाओं के गाउन खराब हो जाते थे। इसके लिए हील लगाकर चप्पलों को ऊंचा किया गया। तब से लेकर महिलाएं हील पहनती हैं।

वहीं संग्रहालय में एक ऐसे शौचालय का नमूना रखा है जिसमें सोना, हीरे-जवाहरात आदि का प्रयोग किया जाता था। कमोड को चारों ओर से हीरे-जवाहरातों से सजाया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed