{"_id":"641f8f4964eaa012f60fc454","slug":"sukesh-chandrashekhar-letter-to-jacqueline-remembered-jacqueline-in-a-romantic-way-on-her-birthday-2023-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जैकलीन के नाम इश्क वाली चिट्ठी: सुकेश का अपने जन्मदिन पर दिखा रोमांटिक अंदाज, लिखा- मेरी बोम्मा कमी खल रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैकलीन के नाम इश्क वाली चिट्ठी: सुकेश का अपने जन्मदिन पर दिखा रोमांटिक अंदाज, लिखा- मेरी बोम्मा कमी खल रही है
Sun, 26 Mar 2023 05:54 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 26 Mar 2023 05:54 AM IST
सार
सुकेश को जेल में जैकलीन फर्नांडीज की याद सता रही है। अपने वकील के माध्यम से मीडिया को भेजे पत्र में उसने अपने जन्मदिन पर जैकलीन को माई बेबी, मेरी बोम्मा लिखा है। उसने लिखा है कि अपने जन्म दिन पर उनकी कमी खल रही है।
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक और पत्र लिखा है, लेकिन इस बार उसका अंदाज बदला हुआ है। उसने अपने जन्मदिन के अवसर पर रोमांटिक अंदाज में जैकलीन फर्नांडीज को याद किया है। इस पत्र में उसने जैकलीन के लिए लव यू से लेकर बेबी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।
सुकेश को जेल में जैकलीन फर्नांडीज की याद सता रही है। अपने वकील के माध्यम से मीडिया को भेजे पत्र में उसने अपने जन्मदिन पर जैकलीन को माई बेबी, मेरी बोम्मा लिखा है। उसने लिखा है कि अपने जन्म दिन पर उनकी कमी खल रही है। वह उनकी ऊर्जा को मिस कर रहा है।
उसके पास कहने के लिए शब्द नहीं है, पर तुम्हारा प्यार भी मेरे लिए खत्म होने वाला नहीं है। वह जानता है कि उसके खूबसूरत दिल में क्या है। यह मेरे लिए काफी है बेबी।
विज्ञापन
उसे किसी साक्ष्य देने की जरूरत नहीं-सुकेश
उसने अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए लिखा कि मेरी बोट्टा बोम्मा मैं तुम्हें बहुत याद कर रहा हूं। मेरे जीवन में तुम्हारा होना और तुम्हारा प्यार मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ तोहफा है। उसने अपना दिल देने के लिए जैकलीन को धन्यवाद लिखा है।

उसने अपने समर्थकों और परिवार को भी जन्मदिन की बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया है और कहा है कि उन्हें बधाई के सैकड़ों खत मिले हैं। अंत में उसने लिखा है कि वह खुद को काफी भाग्यशाली मानता है।