फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sukesh Chandrashekhar Fraudster started hunger strike in jail to meet wife

Sukesh Chandrashekhar: जेल में सुकेश चंद्रशेखर की भूख हड़ताल, पत्नी से महीने में कई बार मिलने के लिए है बेताब

Tue, 17 May 2022 07:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 17 May 2022 07:36 PM IST
सार

जेल अधिकारी ने बताया कि इस मामले से कोर्ट को भी अवगत कराएंगे। 19 दिनों तक भूख हड़ताल पर रहने के कारण सुकेश का वजन घट गया है।

विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar Fraudster started hunger strike in jail to meet wife
सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जेल नियम के विरुद्ध पत्नी से मिलने के लिए दो सौ करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने नया पैंतरा शुरू कर दिया है। आरोपी जेल में भूख हड़ताल करने लगा है। जेल नंबर एक में बंद सुकेश जेल संख्या छह में बंद अपनी पत्नी लीना मारिया पॉल से महीने में कई बार मिलना चाहता है। जो जेल नियम के मुताबिक संभव नहीं है। जेल प्रशासन का कहना है कि सुकेश को महीने में दो बार उसकी पत्नी से मुलाकात करवाई जाती है। लेकिन आरोपी अपनी पत्नी से महीने में कई बार मिलना चाहता है।

विज्ञापन


जेल अधिकारियों ने बताया कि सुकेश ने जेल प्रशासन से उसकी पत्नी से महीने में कई बार मुलाकात करवाने की मांग की थी। लेकिन जेल नियम के मुताबिक वह अपनी पत्नी से महीने में दो बार ही मिल सकता है। उसके बाद जेल प्रशासन पर दवाब बनाने के लिए सुकेश ने 23 अप्रैल से भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस बात की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन उसके स्वास्थ्य की निगरानी करने लगा। जेल डिस्पेंसरी में उसे ग्लूकोज चढ़वाया।

विज्ञापन

जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि जेल नियमावली के मुताबिक हर महीने के पहले व तीसरे शनिवार को सुकेश की उसकी पत्नी से मुलाकात कराई जाती है। सुकेश नियमों के खिलाफ जाकर पत्नी से मुलाकात करना चाहता है, जिसकी इजाजत जेल प्रशासन नहीं दे सकता है। इसको लेकर उसने 23 अप्रैल से लेकर 2 मई तक भूख हड़ताल की।

इसके बाद फिर 4 मई से 12 मई तक उसने खाना नहीं खाया। खाना नहीं खाने से उसके स्वास्थ्य में गिरावट होने लगी। जिसको देखते हुए उसे ग्लूकोज चढ़ाया गया। जेल अधिकारियों के मुताबिक अब वह खाना खा रहा है। सुकेश की हर समय निगरानी रखी जा रही है। जेल अधिकारी ने बताया कि इस मामले से कोर्ट को भी अवगत कराएंगे। 19 दिनों तक भूख हड़ताल पर रहने के कारण सुकेश का वजन घट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed