फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sukesh Chandrashekhar Fraudster health deteriorated due to hunger strike

जिद पर अड़ा सुकेश चंद्रशेखर: पत्नी से मिलने की चाहत में कर रहा है भूख हड़ताल, जेल अस्पताल में चढ़ाया जा रहा ग्लूकोज

Sat, 11 Jun 2022 08:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 Jun 2022 08:26 PM IST
सार

जेल अधिकारी ने बताया कि नौ जून से वह जेल के अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने कहा कि उसे जेल नियमावली के अनुसार सजा दी जाएगी। उसके स्वास्थ्य पर चिकित्सक निगरानी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जेल नियमावली के मुताबिक कोई भी कैदी महीने में दो बार ही अपने रिश्तेदारों से मिल सकता है। 

विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar Fraudster health deteriorated due to hunger strike
सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जेल में बंद पत्नी से हर सप्ताह मिलने की मांग को लेकर जालसाज सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर भूख हड़ताल कर रहा है। अभी वह भूख हड़ताल पर है और इससे उसकी तबियत बिगड़ गई है। जेल प्रशासन के मुताबिक, सुकेश को एक नंबर जेल से तीन नंबर जेल भेज दिया गया है। उस जेल में स्थित अस्पताल में उसे ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। 

विज्ञापन


जेल अधिकारियों का कहना है कि सुकेश तिहाड़ जेल नंबर छह में बंद अपनी पत्नी लीना मारिया पॉल से हर सप्ताह मिलने की मांग कर रहा है। जेल प्रशासन का कहना है कि यह जेल नियमावली के खिलाफ है। उसे यह सुविधा नहीं दी जा सकती। ऐसे में सुकेश जेल प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए भूख हड़ताल कर रहा है। 

विज्ञापन

जेल अधिकारियों ने बताया कि सुकेश अपनी जिद पर अड़ा है। इस बात को लेकर वह 23 अप्रैल से भूख हड़ताल पर है। पहले वह 23 अप्रैल से दो मई तक भूख हड़ताल पर रहा। इसके बाद चार मई से 11 मई तक भूख हड़ताल पर रहा। 12 मई से 22 मई तक वह तरल पदार्थ लिया। इसके बाद 23 मई से दोबारा भूख हड़ताल पर बैठ गया। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। जेल अधिकारियों ने उसे जेल के अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां उसे ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed