फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sukesh Chandra shekhar ED case sukesh send bribe to tihar jail official through one prisoner brother

सुकेश चंद्रशेखर केस: जालसाज सुकेश ने कैदी के भाई के जरिए तिहाड़ जेल अधिकारियों को भेजी थी रिश्वत

Mon, 07 Feb 2022 06:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 07 Feb 2022 06:48 PM IST
सार

पिछले महीने जेल प्रशासन को सूचना मिली कि सुकेश ने जेल अधिकारियों को रिश्वत दिया है। लेकिन यह पता नहीं चल पा रहा था कि उसने किस माध्यम से पैसे दिए हैं। इसकी जानकारी के मिलने के बाद जेल प्रशासन ने सुकेश को जेल नंबर चार से तुरंत जेल नंबर एक में स्थानांतरित कर दिया।

विज्ञापन
Sukesh Chandra shekhar ED case sukesh send bribe to tihar jail official through one prisoner brother
तिहाड़ जेल - फोटो : ANI

विस्तार

तिहाड़ जेल में एक बार फिर सुख-सुविधा पाने के लिए जालसाज सुकेश चंद्रशेखर ने जेल के अधिकारियों और कर्मियों को रिश्वत दी। उसने एक कैदी के भाई के बैंक खाते में सवा लाख रुपये डलवाए, जहां से जेल के अधिकारियों को पैसे पहुंचाए गए। मामले का खुलासा होते ही सुकेश चंद्रशेखर की जेल को बदल दिया और दो जेल अधीक्षक और एक वार्डर को लाइन में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जेल अधिकारियों और जेल कर्मी के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जेल अधिकारियों के मुताबिक दोष साबित होने पर इनके खिलाफ बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन


पिछले महीने जेल प्रशासन को सूचना मिली कि सुकेश ने जेल अधिकारियों को रिश्वत दिया है। लेकिन यह पता नहीं चल पा रहा था कि उसने किस माध्यम से पैसे दिए हैं। इसकी जानकारी के मिलने के बाद जेल प्रशासन ने सुकेश को जेल नंबर चार से तुरंत जेल नंबर एक में स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जिन दो सहायक अधीक्षक और एक बार्डर पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था उन्हें जिला मुख्यालय में भेज दिया गया। जेल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए। जेल सूत्रों का कहना है कि शुरूआती जांच में पता चला कि सुकेश ने एक कैदी के भाई के खाते में 1.25 लाख रुपये जमा करवाए।


जिसके जरिए पैसे जेल अधिकारियों और बार्डर तक पहुंचना था। लेकिन पैसे जेल अधिकारियों के बैंक खाते में पहुंचे या उन लोगों को किसी माध्यम से पैसे मिले इसकी जांच की जा रही है। इससे पहले आर्थिक अपराध शाखा ने दावा किया था कि सुकेश ने रोहिणी जेल कर्मचारियों को अपने लिए सुरक्षित बैरक की व्यवस्था करने के लिए लगभग 25-30 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed