{"_id":"62011c136116930f987ba032","slug":"sukesh-chandra-shekhar-ed-case-sukesh-send-bribe-to-tihar-jail-official-through-one-prisoner-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकेश चंद्रशेखर केस: जालसाज सुकेश ने कैदी के भाई के जरिए तिहाड़ जेल अधिकारियों को भेजी थी रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकेश चंद्रशेखर केस: जालसाज सुकेश ने कैदी के भाई के जरिए तिहाड़ जेल अधिकारियों को भेजी थी रिश्वत
Mon, 07 Feb 2022 06:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 07 Feb 2022 06:48 PM IST
सार
पिछले महीने जेल प्रशासन को सूचना मिली कि सुकेश ने जेल अधिकारियों को रिश्वत दिया है। लेकिन यह पता नहीं चल पा रहा था कि उसने किस माध्यम से पैसे दिए हैं। इसकी जानकारी के मिलने के बाद जेल प्रशासन ने सुकेश को जेल नंबर चार से तुरंत जेल नंबर एक में स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल में एक बार फिर सुख-सुविधा पाने के लिए जालसाज सुकेश चंद्रशेखर ने जेल के अधिकारियों और कर्मियों को रिश्वत दी। उसने एक कैदी के भाई के बैंक खाते में सवा लाख रुपये डलवाए, जहां से जेल के अधिकारियों को पैसे पहुंचाए गए। मामले का खुलासा होते ही सुकेश चंद्रशेखर की जेल को बदल दिया और दो जेल अधीक्षक और एक वार्डर को लाइन में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जेल अधिकारियों और जेल कर्मी के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जेल अधिकारियों के मुताबिक दोष साबित होने पर इनके खिलाफ बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
पिछले महीने जेल प्रशासन को सूचना मिली कि सुकेश ने जेल अधिकारियों को रिश्वत दिया है। लेकिन यह पता नहीं चल पा रहा था कि उसने किस माध्यम से पैसे दिए हैं। इसकी जानकारी के मिलने के बाद जेल प्रशासन ने सुकेश को जेल नंबर चार से तुरंत जेल नंबर एक में स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
साथ ही जिन दो सहायक अधीक्षक और एक बार्डर पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था उन्हें जिला मुख्यालय में भेज दिया गया। जेल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए। जेल सूत्रों का कहना है कि शुरूआती जांच में पता चला कि सुकेश ने एक कैदी के भाई के खाते में 1.25 लाख रुपये जमा करवाए।
जिसके जरिए पैसे जेल अधिकारियों और बार्डर तक पहुंचना था। लेकिन पैसे जेल अधिकारियों के बैंक खाते में पहुंचे या उन लोगों को किसी माध्यम से पैसे मिले इसकी जांच की जा रही है। इससे पहले आर्थिक अपराध शाखा ने दावा किया था कि सुकेश ने रोहिणी जेल कर्मचारियों को अपने लिए सुरक्षित बैरक की व्यवस्था करने के लिए लगभग 25-30 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।