फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suicide by jumping from the roof of the college student had BED.

बीएड छात्रा ने कॉलेज की छत से कूदकर किया था सुसाइड

Wed, 25 Mar 2015 01:09 PM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Wed, 25 Mar 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
Suicide by jumping from the roof of the college student had BED.

हाईवे 58 स्थित एचएलएम कॉलेज में सोमवार को बीएड की छात्रा सोनिका की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों का आरोप है कि अभद्रता के बाद बेटी की हत्या की गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को परिजन पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव लेकर थाने पहुंचे और कॉलेज प्रबंधक, मालिक और प्रधानाचार्य के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस को छात्रा के बैग से सुसाइड नोट मिला है। मगर परिजनों का कहना है कि सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग छात्रा की हैंड राइटिंग से मेल नहीं खाती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शंकर विहार कॉलोनी निवासी मदनपाल सिंह की बेटी सोनिका सिंह(24) मिलक दुहाई के पास स्थित एचएलएम कॉलेज परिसर स्थित महालक्ष्मी कॉलेज फॉर गर्ल्स में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को संदिग्ध हालात में सोनिका की मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन कार से सोनिका का शव लेकर थाने पहुंचे और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी।

पीड़ित पिता मदनपाल सिंह ने बताया कि अभद्रता के बाद बेटी की हत्या की गई है। पिता ने कॉलेज प्रबंधक निदेशक डॉ. सुमन चौहान, कॉलेज मालिक व प्रधानाचार्या राधा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


उधर, एसओ सुबोध सक्सेना का कहना है कि मंगलवार को सोनिका के बैग से एक कॉपी में रखा सुसाइड नोट मिला है।

जिसमें लिखा है कि मैं अपनी जिंदगी से परेशान हूं। मैं पढ़ने के लायक नही हूं और मैं जीना नहीं चाहती। मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है।

बोले चश्मदीद
बीकॉम प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स गौरव और विकास ने बताया कि दोनों महालक्ष्मी गर्ल्स फॉर कॉलेज के बाहर पार्क में बैठे में थे।

सोमवार दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट पर उन्होंने देखा कि चौथी मंजिल की रेलिंग के पास सोनिका अपने दुपट्टे से आंसू पोंछ रही थी। कुछ देर बाद वह रेलिंग पर बाहर की ओर पैर लटका कर बैठ गई।

दोनों को शंका हुई कि छात्रा ऊपर से कूद न जाए। इस कारण दोनों कॉलेज की छत की ओर दौड़ पडे़। अभी कुछ ही सीढ़ी चढे़ थे कि सोनिका नीचे गिरती दिखाई दी।

इससे पहले वे उसे लपक पाते वह नीचे गिर गई। उसे गंभीर हालत में आईटीएस अस्पताल से सर्वोदय अस्पताल गाजियाबाद रेफर किया गया।

इलैक्ट्रीशिन नेपाल सिंह ने बताया कि छात्रा के गिरने की बात सुनकर वह मौके पर पहुंचा था।

माली चिल्लाया गिरोगी क्या
कॉलेज के माली सुरेश ने बताया कि सोनिका को एक तरफ पैर लटकाकर बैठा देख वह चिल्लाया था कि तुम गिर जाओगी, मगर छात्रों ने उसकी बात अनसुनी कर दी।

छात्रा की मौत के बाद छुट्टी
सोनिका की मौत के बाद मंगलवार को बीएड कॉलेज की एक दिन की छुट्टी कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed