फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sugar scam investigation , ACB chief Meena issued Order

चीनी खरीद घोटाले की जांच शुरू, एसीबी प्रमुख मीणा ने दिए आदेश

Thu, 15 Oct 2015 04:39 AM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 04:39 AM IST
विज्ञापन
Sugar scam investigation , ACB chief Meena issued Order

बाजार भाव से अधिक दाम पर करोड़ों रुपये की चीनी खरीदने के आरोपों की जांच भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने शुरू कर दी है। मंगलवार को मिली शिकायत प्राथमिक जांच में सही पाए जाने के बाद एसीबी चीफ मुकेश कुमार मीणा ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


मीणा ने कहा है कि सरकार की ओर से आरटीआई से मिली जानकारी के आधार पर यह शिकायत की गई है। तथ्यों को देखते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं।

एसीबी को मिली शिकायत के मुताबिक दिल्ली सरकार ने फरवरी 2015 से लेकर अब तक कुल 1.01 लाख क्विंटल चीनी खरीदी है। यह चीनी दो निजी कंपनियों सैनिक फूड प्राइवेट लिमिटेड से 3390 रुपये प्रति क्विंटल और फ्रोजन फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से 3087 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदी गई।
विज्ञापन

जो शिकायत मिली है वो सही लग रही है

Sugar scam investigation , ACB chief Meena issued Order

दोनों कंपनियों को इसके लिए कुल 32.99 करोड़ से ज्यादा का भुगतान किया गया। जबकि इस दौरान बाजार में कीमतें कम थी। शिकायत में कहा गया है कि उस दौरान बाजार में अच्छे किस्म की चीनी भी 20-22 रुपये के बीच में उपलब्ध थी।


फिर भी सरकार ने नेशनल फैक्ट्री ऑफ शुगर फेडरेशन लिमिटेड (एनएफएसएफएल) और चीनी की कोऑपरेटिव सोसाइटी से सस्ती दरों के बजाए निजी कंपनियों से ज्यादा पैसा देकर चीनी खरीदी।

एसीबी चीफ मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि जो शिकायत मिली है वह तथ्यों के आधार पर फिलहाल सही लग रही है। प्राथमिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। सरकार से इस संबंध में जवाब तलब किया जाएगा कि चीनी कैसे खरीदी गई, टेंडर निकाला गया या नहीं।

अगर चीनी उस दौरान सस्ती थी तो महंगी दरों पर क्यों खरीदी गई। मीणा ने बताया कि शिकायत में मुख्यमंत्री कार्यालय पर भी आरोप लगे हैं। सभी पहलुओं से जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed