फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Successful liver transplant for a seven-month-old Indo-Trinidadian baby.

Delhi NCR News: सात महीने के इंडो-त्रिनिडाडियन बच्चे का सफल लिवर ट्रांसप्लांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने सात महीने के इंडो-त्रिनिडाडियन मूल के बच्चे एरिक रामसूक का सफल लिवर ट्रांसप्लांट किया है। एरिक का वजन चार किलोग्राम से भी कम था और वह लिवर की दुर्लभ आनुवंशिक (जेनेटिक) बीमारी से पीड़ित था। एरिक का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के मोराडीहा गांव का रहने वाला है। एरिक का जन्म भी वहीं हुआ। जन्म के कुछ हफ्ते बाद उसे पीलिया हो गया, जो बाद में गंभीर लिवर रोग में बदल गया।

जब एरिक को इलाज के लिए दिल्ली लाया गया, तब उसकी हालत बेहद गंभीर थी। वह अंतिम चरण के लिवर फेलियर, गंभीर कुपोषण, पेट में पानी भरने और लिवर से जुड़ी अन्य जटिल समस्याओं से जूझ रहा था। डॉक्टरों ने जांच के बाद तत्काल लिवर ट्रांसप्लांट करने का फैसला लिया। परिवार के भारत पहुंचने के एक सप्ताह के भीतर ही डॉक्टरों की टीम ने लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक कर दिया। शुरुआत में एरिक के पिता की जांच की गई, लेकिन वे डोनर बनने के लिए उपयुक्त नहीं पाए गए। इसके बाद उसकी मां ने अपने लिवर का एक हिस्सा दान किया।
विज्ञापन


ऑपरेशन के बाद हुई जेनेटिक जांच में पता चला कि एरिक टीजेपी2 म्यूटेशन नाम की दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित था। लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी के हेड और सीनियर कंसल्टेंट डॉ. नीरव गोयल ने बताया कि दुनिया में इस बीमारी से प्रभावित बहुत कम बच्चों का लिवर ट्रांसप्लांट हुआ है। अस्पताल में अब तक किए गए 645 बाल लिवर ट्रांसप्लांट में यह ऐसा केवल दूसरा मामला है। वहीं, ऑपरेशन के 15 दिन बाद एरिक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और उसकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed