{"_id":"83a7960f437eb1b27e507127a3000bdf","slug":"subway-construction-until-the-time-of-change-no-entry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो निर्माण होने तक बदलेगा नो एंट्री का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो निर्माण होने तक बदलेगा नो एंट्री का समय
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 08 Dec 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नो एंट्री में प्रतिबंधित वाहनों की एंट्री शहर में जाम और हादसों का सबब बन रही है। सर्दी बढ़ने लगी है और कोहरा भी शुरू हो गया है। लिहाजा नो एंट्री केसमय में बदलाव होने वाला है।
विज्ञापन
इसका खाका तैयार कर दिया गया है। एसपी ट्रैफिक अमर सिंह ने बताया कि रात में नो एंट्री का टाइम एक घंटा बढ़ाकर नौ से 10 बजे किया जाएगा।
15 दिसंबर के आसपास व्यवस्था लागू की जा सकती है। यह व्यवस्था मेट्रो निर्माण होने तक लागू रहेगी। मेट्रो लाइन का निर्माण होने के बाद नो एंट्री के टाइम में फिर से बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
नई व्यवस्था-सुबह सात बजे से नो एंट्री
यात्री वाहनों को छोड़कर भारी व्यावसायिक वाहनों (छह पहिया वाहन या उससे ज्यादा) की नो एंट्री का समय सुबह सात से 11 बजे तक और शाम को पांच से 10 बजे तक रहेगा। ये व्यवस्था इन रूटों पर रहेगी
विज्ञापन
एएलटी चौराहे से सिहानी गेट घूकना मोड़, मेरठ तिराहा, मोहननगर होते हुए यूपी गेट।
हिंडन एयरफोर्स गोल चक्कर से मोहननगर चौराहे तक।
ज्ञानी बार्डर मोहननगर चौराहे तक।
महाराजपुर बार्डर से डाबर तिराहा तक।
इंदिरापुरम रेड लाइट से इंदिरापुरम क्षेत्र की ओर।
सीआईएसएफ तिराहे से इंदिरापुरम कनावनी होते हुए वसुंधरा चौराहे तक।
संतोष मेडिकल कट से गाजियाबाद शहर की ओर।
विजयनगगर तिराहा से गाजियाबाद शहर की ओर।
सुबह सात से रात 10 बजे तक नो एंट्री
साजन मोड़ से चौधरी मोड़, घंटाघर होते हुए मेरठ तिराहा।
नेहरूनगर फ्लाईओवर से होली चाइल्ड चौराहे से कालकागढ़ी की ओर।
घूकना मोड़ से पुराना बस अड्डे की ओर।
कस्बा लोनी से पुलिस चौकी पुस्ता से लोनी की ओर।
कोहरे में हाईवे पर सिक्योरिटी
कोहरे में हाईवे पर लूटपाट के मद्देनजर पुलिस ने सिक्योरिटी बढ़ाने का फैसला किया है। पंचायत चुनाव के बाद यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
इसके तहत गाजियाबाद पुलिस यात्री वाहनों को अपने जिले के बॉर्डर तक वाहनों को सुरक्षित छोड़कर आएगी।
एनएच-58 और एनएच-24 पर हाईवे पर 40 पीसीआर लगेंगी, जो मेरठ, हापुड़, दिल्ली, बुलंदशहर और नोएडा के बॉर्डर तक यात्री वाहनों को छोड़ेगी। एसपी सिटी अजयपाल शर्मा ने बताया कि हाईवे पर पीसीआर की संख्या बढ़ाई जाएंगी।
ज्यादा कोहरा होने पर यात्री वाहनों को गाजियाबाद की सीमा तक छोड़कर आएगी। जनवरी तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
उन्होंने हाईवे पर पीसीआर तैनात हैं और एंबुलेंस रहती हैं। सर्दियों में इनकी तादाद बढ़ा दी जाती है, क्योंकि ज्यादा हादसे होने का अंदेशा रहता है।