{"_id":"5cfdaf56bdec22072f0a18bc","slug":"subsidy-will-be-given-if-space-for-cctv-cameras-available-says-delhi-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार का वादा, सीसीटीवी कैमरा के लिए दी जगह तो मिलेगी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार का वादा, सीसीटीवी कैमरा के लिए दी जगह तो मिलेगी सब्सिडी
Mon, 10 Jun 2019 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रख दिल्ली सरकार ने सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम तेज कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने यह भी वादा किया है कि अगर कोई अपने घर के सामने सीसीटीवी लगाने की अनुमति देता है तो उसे बिजली बिल में सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन
आप के विधायकों के अनुसार सीसीटीवी योजना के तहत अगर आप अपने घर के दीवारों पर सरकार को सीसीटीवी लगाने की स्वीकृति देते है तो सरकार बिजली बिल में सब्सिडी प्रदान करेगी।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार महिला सुरक्षा को ध्यान में रख 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की है। योजना के तहत शहर भर में कैमरे लगाए जाएंगे। आम आदमी पार्टी के विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए स्थानीय लोगों को एक फॉर्म भी वितरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस फॉर्म को भरने के बाद उनके घर के सामने कैमरे लगेंगे। विधायकों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरा लगाने पर किसी तरह का बोझ आम लोगों पर नहीं पड़ेगा। उन्हें सिर्फ बिजली बिल का सीए नंबर देना होगा। बिजली बिल में हर महीने उन्हें सब्सिडी मिलती रहेगी।