{"_id":"d06433c1e029e352c56c44e3f2d71679","slug":"subsidiary-companies-registry-will-resume","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर शुरू होगी सब्सिडरी कंपनी की रजिस्ट्री!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर शुरू होगी सब्सिडरी कंपनी की रजिस्ट्री!
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 05 May 2014 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा की सब्सिडरी कंपनियों की रजिस्ट्री पर बना असमंजस जल्द ही खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
प्राधिकरण के साथ हाल ही में हुई बैठक के बाद निबंधन विभाग इनकी रजिस्ट्री करने पर राजी है।
रजिस्ट्री करने से पहले सब-रजिस्ट्रार गहनता से कागजात की जांच करेंगे, ताकि कोई कंपनी इसका अनुचित लाभ न उठा सके।
दरअसल, सब्सिडरी कंपनी को रजिस्ट्री पर स्टांप शुल्क से छूट है। इस छूट के लिए शर्त यह कि कंपनी का 90 फीसदी शेयर मूल कंपनी का हो।
साथ ही रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज में पंजीकृत हो, लेकिन कुछ पैंरेंटल (मूल) कंपनियां इन दो शर्तों की आड़ में सब्सिडरी कंपनी के नाम पर गलत तरीके से स्टांप शुल्क में छूट लेने लगी थीं, जिससे विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा था।
इसके तहत पिछले कुछ समय से सब्सिडरी कंपनी की रजिस्ट्री भी बंद कर दी गई थी। प्राधिकरण के सीईओ रमा रमण, निबंधन विभाग के डीआईजी अरविंद सिंह चंदेल और एआईजी एसके सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इस मसले पर चर्चा हुई और तय नियमों के आधार पर रजिस्ट्री करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन