{"_id":"377a1bb6ed0e33590962cb660e178494","slug":"submit-your-home-gas-subsidy-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे जमा करें गैस सब्सिडी फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे जमा करें गैस सब्सिडी फार्म
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 20 Feb 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
गैस सब्सिडी के लिए कुछ गैस एजेंसियों में ऑनलाइन ही चेक जमा किए जा रहे हैं। एजेंसी संचालकों का मानना है कि इस सुविधा से ग्राहक घर बैठे अपने कनेक्शन बैंक एकाउंट से अपलिंक करा सकेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 31 मार्च से पहले सभी उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन बैंक एकाउंट से अपलिंक कराने हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए एजेंसी ने ऑनलाइन चेक जमा करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
नीम गैस एजेंसी के मालिक ईरेश कुमार ने बताया कि उपभोक्ता के पास यदि फार्म नहीं हैं तो वह कैंसल चेक की स्कैन कॉपी के साथ गैस कनेक्शन नंबर, मोबाइल नंबर, नाम और एकाउंट नंबर लिखकर ऑनलाइन एजेंसी के पास भेज देंगे तो उसे भी मान लिया जाएगा।
विज्ञापन
गैस एजेंसियों की ईमेल आईडी और टेलीफोन नंबर वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यदि एजेंसी आना चाहें तो केवल कैंसल चेक के साथ अन्य जानकारी लिखकर दे दें।