{"_id":"79d24b121711e66f7aecdc4e20667af1","slug":"submit-water-bill-online-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन जमा करें पानी का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन जमा करें पानी का बिल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 12 Jul 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली जल बोर्ड ने उपभोक्ताओं को बिल भुगतान करने के लिए राजस्व प्रबंधन प्रणाली (आरएमएस) तैयार की है।
विज्ञापन
इससे उपभोक्ता घर से ही भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा जल बोर्ड की अन्य ऑनलाइन सुविधाओं का भी लाभ उठा सकेंगे।
जल बोर्ड के अनुसार, इसके लिए उपभोक्ताओं को www.djb.gov.in पर अपना कनेक्शन (केएनओ) नंबर और मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी डालकर रजिस्टर करना होगा।
इससे नए उपभोक्ता अपना केएनओ भी जान सकेंगे। उपभोक्ता फॉर्म डाउनलोड पर पाएंगे। एसएमएस सुविधा के लिए भी ग्राहक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, जिससे उन्हें आवेदन की स्थिति और बिल भुगतान की सूचनाएं मिल सकेंगी। उपभोक्ता बिल/भुगतान से संबंधित जानकारी के लिए आरएमएस सेवा हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।