फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Submit a property registration fee of home

घर बैठे जमा कीजिए संपत्ति का पंजीकरण शुल्क

Fri, 25 Dec 2015 05:14 AM IST
अरविंद सिंह/अमर उजाला, नोएडा
अरविंद सिंह/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 25 Dec 2015 05:14 AM IST
विज्ञापन
Submit a property registration fee of home

आने वाले दिनों में संपत्ति दर्ज कराने के लिए आपको पंजीकरण शुल्क (रजिस्ट्रेशन फीस) नगद लेकर जाने की बाध्यता खत्म हो जाएगी। घर बैठे कंप्यूटर से ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे या स्टाक होल्डिंग कार्पोरेशन के खाते में जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन


हाल ही कर एवं निबंधन विभाग की बैठक लखनऊ में हुई। इसमें प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने पंजीकरण शुल्क को ऑनलाइन जमा करने की सुविधा देने के निर्देश दिए। इस पर शीघ्र काम शुरू होने जा रहा है। ऑनलाइन होने के बाद घर बैठे इंटरनेट के जरिए बैंक खाते से रजिस्ट्री विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर सकेंगे। फीस जमा होते ही भुगतान कोड सहित रसीद आपके ईमेल आईडी पर आ जाएगी। उसका प्रिंट लेकर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में जाना होगा। कोड के आधार पर सब रजिस्ट्रार भुगतान की जानकारी प्राप्त कर लेगा। उसके बाद रजिस्ट्री हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा स्टाक होल्डिंग कार्पोरेशन को भी भुगतान कर रसीद प्राप्त करने का विकल्प होगा। स्टांप पेपर की तरह ही रजिस्ट्रेशन फीस भी स्टाक होल्डिंग कार्पोरेशन के खाते में जमा कर आवेदक रसीद प्राप्त कर सकेंगे। उसे रजिस्ट्री दफ्तर में दिखाकर संपत्ति दर्ज करा सकेंगे। नेट बैंकिंग से कार्पोरेशन के खाते में पैसा जमा कर सकते हैं। जैसा कि मौजूदा समय में ई-स्टांप लेने के लिए शुल्क जमा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टांप पेपर पाने के लिए नगद पैसा ले जाने की जरूरत नहीं रहती है, बल्कि अपने खाते से स्टाक होल्डिंग के खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाता है। वहां जाकर भुगतान की रसीद दिखाने पर स्टांप पेपर मिल जाता है। बता दें, कि इसी माह से रजिस्ट्रेशन फीस दोगुनी कर दी गई है। संपत्ति दर्ज कराने के लिए अधिकतम फीस 10,000 रुपये थी, जो इस माह से 20,000 रुपये हो गई है। रजिस्ट्रेशन के अलावा बाकी शुल्क भी दोगुना हो गया है।


समय की बचत और सुरक्षा भी

विभाग के इस कदम से संपत्ति दर्ज कराने वालों को राहत मिलेगी। वर्तमान  में पंजीकरण शुल्क नगद लेकर दफ्तर जाना पड़ता है। वहां जमा करने पर रसीद मिलती है, जिसे दिखाकर रजिस्ट्री कराई जाती है। दिन भर में पंजीकरण शुल्क का काफी पैसा विभाग के पास जमा हो जाता है। विभागीय कर्मियों के लिए इसकी सुरक्षा भी एक चुनौती है। इस प्रक्रिया में वक्त भी ज्यादा लगता है। साथ ही नियमित बैंक जाकर इसे जमा कराने की जिम्मेदारी भी रहती है। इससे जानमाल के लिए खतरे की आशंका बनी रहती है। सेक्टर-33 स्थित दफ्तर में रात के चोरी की वारदात हो चुकी है। गनीमत यह रहा, कि उस दिन दफ्तर में पैसे नहीं थे, बल्कि बैंक में जमा करा दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed