{"_id":"5da25d3a8ebc3e016308fd2b","slug":"sub-inspector-hit-by-car-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार सब इंस्पेक्टर घायल, चालक ने ही पहुंचाया अस्पताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार सब इंस्पेक्टर घायल, चालक ने ही पहुंचाया अस्पताल
Sun, 13 Oct 2019 04:40 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 13 Oct 2019 04:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौरी गार्डन इलाके में शुक्रवार रात दिल्ली पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर कार की चपेट में आने से घायल हो गया। घटना के समय वह ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर जा रहा था। कार चालक को भागने से पहले ही स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। कार चालक घायल सब इंस्पेक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित एसआई की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घायल सब इंस्पेक्टर की पहचान महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह सपरिवार चाणक्य पैलेस में रहता है और राजौरी गार्डन थाने में कार्यरत है। शुक्रवार रात वह काम खत्म करने के बाद बाइक से घर जा रहा था। राजौरी गार्डन मार्केट के पास पीछे से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महेंद्र दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन
हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और आरोपी कार चालक को दबोच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले कार चालक ने घायल महेंद्र को अपनी कार से इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस ने महेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक की पहचान पश्चिम विहार निवासी अंकुश के रूप में हुई है।
विज्ञापन