फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sub-inspector committed suicide by shooting himself with service revolver

Delhi: दिल्ली पुलिस के SI ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट; परिवार से पूछताछ

Fri, 31 Oct 2025 10:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 31 Oct 2025 10:26 PM IST
सार

पीसीआर में तैनात एसआई नरेंद्र ने शुक्रवार सुबह गुरुनानक अस्पताल के पास अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लोक नायक अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
sub-inspector committed suicide by shooting himself with service revolver
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली पुलिस के मध्य जोन की पीसीआर में तैनात उप निरीक्षक (एसआई) ने शुक्रवार सुबह अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह गुरुनानक अस्पताल के पास पुलिसकर्मी के खुद को गोली मारने की जानकारी मिली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, घायल पुलिसकर्मी को पास के लोक नायक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तलाशी के दौरान उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि मृतक नरेंद्र मूलत: लोनी के रहने वाले थे। वह दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। सितंबर माह में ही उनकी पीसीआर में तैनाती हुई थी। शुक्रवार सुबह वह मध्य जिले के गुरुनानक अस्पताल के पास पीसीआर ड्यूटी पर तैनात थे। करीब 10:15 बजे अचानक अपनी सर्विस रिवाॅल्वर से सिर में गोली मार ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। आत्महत्या की सूचना उनके परिवार को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सर्वे: दिल्ली-NCR में 'जहरीली' हवा का कहर, अस्पतालों में बढ़े मरीज; 75 फीसदी घरों में कोविड जैसे लक्षण


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed