फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stunting case of young man with sports bike on Parthala flyover goes viral

अब पर्थला फ्लाईओवर पर स्टंटबाजी: बाइक से लड़के ने की व्हीली, 18 सेकेंड तक नियमों की बेखौफ उड़ता रहा धज्जियां

Wed, 24 May 2023 02:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 24 May 2023 02:17 PM IST
सार

मंगलवार सुबह से वायरल हो रहे करीब 18 सेकेंड के इस वीडियो में एक युवक बाइक का अगला पहिया उठाकर चलाते हुए दिखाई दे रहा है। उसका एक साथी वीडियो बना रहा है।

विज्ञापन
Stunting case of young man with sports bike on Parthala flyover goes viral
स्टंटबाजी करता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार में भर्राटा भरने और गाड़ियों से खतरनाक स्टंटबाजी का सिलसिल थम नहीं रहा है। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन पर्थला फ्लाईओवर का है, जिसमें एक नवयुवक का स्टंट करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंगलवार सुबह से वायरल हो रहे करीब 18 सेकेंड के इस वीडियो में एक युवक बाइक का अगला पहिया उठाकर चलाते हुए दिखाई दे रहा है। उसका एक साथी वीडियो बना रहा है। इससे पहले सेक्टर 18 में युवतियों का वीडियो वायरल हुआ था। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नितिन नाम एक व्यक्ति ने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले बीते 15 मई को सेक्टर-18 में डीएलएफ माल के पास तेज गति में कार की सनरूफ से युवतियों का वीडियो वायरल हुआ था। रविवार रात एक तेज रफ्तार कार के सनरूफ से दो युवतियों के बाहर निकलने का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

30 सेकेंड के वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि कार उस समय सेक्टर-18 में डीएलएफ मॉल के पास तेज गति में भर्राटा भर रही थी। कार के पीछे से आ रहे एक जागरूक वाहन चालक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसमें नोएडा पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को भी टैग किया गया था। ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। करीब 30 सेकेंड के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चलती कार में दो युवतियों के सनरूफ से निकल कर खड़ी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed