{"_id":"57a098214f1c1bf7702b909c","slug":"students-will-get-milk-in-mid-day-meal-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील: अब दूध पीकर सेहत बनाएंगे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मील: अब दूध पीकर सेहत बनाएंगे नौनिहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 03 Aug 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ मिड-डे मील योजना के तहत खिचड़ी खाने वाले सरकारी स्कूलों के बच्चे अब खाने के साथ दूध भी पिएंगे। प्रदेश सरकार ने स्कूल के बच्चों को अब दूध देने का फैसला किया है। दूध देने की जिम्मेदारी वीटा संस्थान को सौंपी गई है।
विज्ञापन
जल्द ही इस संबंध में शिक्षा विभाग और वीटा संस्थान के बीच समझौता होगा। इस एवज में जहां शिक्षा विभाग वीटा को करीब 40 करोड़ रुपये देगा। वहीं वीटा प्रदेश भर के सभी सरकारी स्कूलों के नौनिहालों को फ्लैवर्ड दूध मुहैया कराएगा। मंगलवार को वीटा मिल्क प्लांट का दौरा करने पहुंचे हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ के चेयरमैन जीएल शर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, लेबरहुड चेयरमैन, सुरेंद्र तेवतिया, हुकुम सिंह भाटी, भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा सहित वीटा संस्थान के सीएमडी आरपी शर्मा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यह कदम बच्चों को कुपोषण से बचाने और पौष्टिक आहार देने के लिए उठाया गया है। दूध देने की व्यवस्था से ज्यादा से ज्यादा बच्चे स्कूल की तरफ आकर्षित होंगे और उनके स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन
के टू पर सरकार गंभीर
नवनियुक्त चेयरमैन शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार गो पालन को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। इसके लिए गांव-गांव गौशाला खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। पांच से ज्यादा देशी गाय रखने वाले गोपालक को सरकार 50 फीसदी का अनुदान भी देगी। साथ ही दूध खरीदने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने बताया कि के टू दूध स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है। शुद्ध दूध पीने से कैंसर से बचाव होता है।
पहली बार मुनाफे में वीटा
चेयरमैन ने संस्थान को पहली बार मुनाफे में होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि सरकार की दूरगामी सोच के कारण पहली बार इस वर्ष संस्थान को 22 करोड़ का लाभांश प्राप्त हुआ। इसके कारण अब वीटा से जुड़े पशुपालकों को 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, उनके प्रतिभावान बच्चे को 2100 और 5100 रुपये की छात्रवृत्ति देने का फैसला हुआ है।
वीटा ने उतारे नए प्रोडक्ट
निजी दूध कंपनियों से कदमताल मिलाने के लिए अब वीटा भी पीछे नहीं रहेगी। वीटा संस्थान ने दूध, दही, मीठी दही, छाछ, नमकीन लस्सी, पनीर के बाद अब काजू पिन्नी, रबड़ी व मीठी लस्सी जैसे प्रोडक्ट बाजार में उतार दिए हैं। साथ ही वीटा जिले में अपने 34 नए बूथों का निर्माण करेगी। जहां ग्राहकों को यह सभी प्रोडक्ट आसानी से मिल सकेंगे।