फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students will get benefit of hearing from live hearing of the Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लाइव प्रसारण से छात्रों को मिलेगा फायदा, दायर की थी याचिका

Sat, 29 Sep 2018 03:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 29 Sep 2018 03:33 AM IST
विज्ञापन
Students will get benefit of hearing from live hearing of the Supreme Court
Court

राष्ट्रीय महत्व के विषयों वाली सुनवाई का लाइव प्रसारण देखने से लॉ की प्रैक्टिस कर रहे (इंटर्न) को बेहद फायदा मिलेगा। इसके अलावा कानून के छात्रों की समझ भी बेहतर होगी। यह कहना है कि नॉलेज पार्क स्थित लॉयड लॉ कॉलेज के छात्र आयुष प्रकाश, अमन शेखर और बायरन सेक्योरा का। 

विज्ञापन


तीनों ने सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रीय महत्व के विषयों में अदालत की सुनवाई के लाइव प्रसारण विषय पर याचिका दायर की थी। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने इनकी याचिका पर अपनी सहमति दे दी है। इस मसले पर देश भर से कुल 20 लोगों ने याचिका दायर की थी। जिनमें पांच छात्रों के अलावा कई वरिष्ठ वकील और कानूनविद् भी शामिल थे।
विज्ञापन

     
कानून की पढ़ाई कर रहे बायरन का कहना है कि कई बार जनता के लिए विशेष महत्व वाले मामलों की सुनवाई को देखने और सीखने की उनकी इच्छा करती थी। हालांकि, एक निश्चित संख्या में ही इंटर्न को सुनवाई देखकर सीख सकते थे। एक बार एक सुनवाई को देखने से वंचित रह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा  

उन्होंने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर जनहित के बड़े मामलों में सुनवाई के दौरान लाइव प्रसारण के लिए जुलाई 2017 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर थी। याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने लाइव स्ट्रीमिंग के नियम-कानून बनाने की मंजूरी दे दी है। जिससे कानून के विद्यार्थियों में बेहद खुशी है।    
    
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। कानून के छात्र बड़े वकीलों के कौशल, व्यवहारिकता, केस के प्रस्तुतीकरण की कला की बारीकी सीख सकते हैं। इससे पारदर्शिता को भी बढ़ावा मिलेगा। - डॉ. मोहम्मद सलीम, निदेशक लॉयड लॉ कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed