{"_id":"65e32d97ba8fdc7deb06a391","slug":"students-will-be-able-to-do-add-on-foreign-language-courses-from-du-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-41339-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू से विदेशी भाषा के एड ऑन कोर्स कर सकेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू से विदेशी भाषा के एड ऑन कोर्स कर सकेंगे छात्र
विज्ञापन
- कोरियन, जापानी, जर्मन, फ्रैंच, व स्पेनिश भाषा का विकल्प
- ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में उपलब्ध
- सेंटर फॉर इनोवेटिव स्किल बेस्ड कोर्सेज के तहत कोर्स शुरू किए जा रहे
- आयु की कोई सीमा नहीं होगी, छात्र यूजी-पीजी की पढ़ाई के साथ कर सकेंगे
- विदेशी भाषा अनुवादकों की बढ़ती मांग को देखते हुए शुरू किया जा रहा
- डीयू के डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन लैंग्वेज के शिक्षक कराएंगे पढ़ाई
रश्मि शर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) नए साल में शुरू किए गए सेंटर फॉर इनोवेटिव स्किल बेस्ड (सीआईएसबीसी) कोर्सेज के तहत पांच विदेशी भाषा के प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। इन भाषाओं में कोरियन, जापानी, जर्मन, फ्रैंच व स्पेनिश भाषा के प्रोग्राम है। इस सेंटर के तहत उन विदेशी भाषाओं का चयन किया गया है, जिनकी बाजार में काफी मांग है। एक वर्षीय सर्टिफिकेट प्रोग्राम को छात्र अपनी यूजी-पीजी की डिग्री के साथ पूरा कर सकेंगे। खास बात यह है कि इन एड ऑन कोर्सेज को करने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। इस तरह से 18 वर्ष से लेकर किसी भी आयु वर्ग के लोग इन्हें कर सकेंगे।
डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के तहत जनवरी के अंत में सेंटर फॉर इनोवेटिव स्किल बेस्ड कोर्स (सीआईएसबीसी) को शुरू किया गया है। सीआईएसबीसी की शुरूआत 30 अल्पकालिक कौशल आधारित सर्टिफिकेट कोर्सेज के साथ की गई। एसओएल की निदेशक प्रो पायल मागो ने बताया कि इन्हें छ: महीने के अंदर शुरू कर दिया जाएगा। डीयू के डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन लैंग्वेज के शिक्षक इनकी पढ़ाई कराएंगे। यह ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में कराए जाएंगे। ऑनलाइन कक्षाएं शाम के समय व ऑफलाइन कक्षाएं रविवार को सुबह के समय आयोजित की जाएंगी। आयु सीमा नहीं होने के कारण यह हर आयु वर्ग के लिए लाभप्रद होंगे। इनके लिए डीयू की परीक्षा शाखा की ओर से ही परीक्षा आयोजित की जाएंगी। इसके लिए फीस 12 से 15 हजार वार्षिक रह सकती है।