{"_id":"62c0b915de8732250641b927","slug":"students-who-could-not-take-ug-pg-exam-due-to-covid-and-other-reasons-will-have-exam-fill-form-by-july-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi University: कोविड व अन्य कारणों से यूजी-पीजी की परीक्षा नहीं दे सके छात्रों की होगी परीक्षा, 18 जुलाई तक भरें फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi University: कोविड व अन्य कारणों से यूजी-पीजी की परीक्षा नहीं दे सके छात्रों की होगी परीक्षा, 18 जुलाई तक भरें फॉर्म
Sun, 03 Jul 2022 04:25 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 03 Jul 2022 04:25 AM IST
सार
बीते माह डीयू ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के उन छात्रों के लिए परीक्षाएं आयोजित करने की घोषणा की थी जो कि कोविड या अन्य किसी कारण से परीक्षा में नहीं बैठ सके थे। ऐसे छात्रों के लिए के लिए डीयू ने परीक्षा फॉर्म जारी कर दिए हैं। फॉर्म भरने के लिए 18 जुलाई शाम साढ़े पांच बजे तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
छात्राएं
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मई जून में आयोजित यूजी-पीजी कोर्सेज की चौथी, छठी व आठवें सेमेस्टर की परीक्षा नहीं दे सके विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म जारी कर दिए हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 18 जुलाई शाम साढ़े पांच बजे तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
हर विद्यार्थी के लिए परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य है। यदि विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म नहीं भरते या फिर उनकी फैकल्टी, कॉलेज या विभाग से फॉर्म को वेरिफाई नहीं किया जाता, तो वह परीक्षा नहीं दे सकेंगे। पोर्टल पर लॉग इन करने पर यदि समस्या आए तो विद्याथी संबंधित फैकल्टी, कॉलेज व विभाग से संपर्क कर सकते हैं। पोर्टल पर दिए लिंक के माध्यम से उन्हें परीक्षा शुल्क का भुगतान भी करना होगा। विद्यार्थियों को फॉर्म के साथ मई-जून परीक्षा के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड को भी अपलोड करना है।
विज्ञापन
मालूम हो कि बीते माह डीयू ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के उन छात्रों के लिए परीक्षाएं आयोजित करने की घोषणा की थी जो कि कोविड या अन्य किसी कारण से परीक्षा में नहीं बैठ सके थे। कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल बाद मई-जून में परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई थी। फिर भी कुछ छात्र परीक्षा नहीं दे पाए।
विज्ञापन