{"_id":"5dea8f738ebc3e1bb4393c6d","slug":"students-sought-support-from-mp-supriya-sule-for-increase-in-jnu-hostel-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ व शिक्षक संघ ने जेएनयू हॉस्टल फीस बढ़ोतरी में सांसद सुप्रिया सुले से मांगा सहयोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ व शिक्षक संघ ने जेएनयू हॉस्टल फीस बढ़ोतरी में सांसद सुप्रिया सुले से मांगा सहयोग
Fri, 06 Dec 2019 10:57 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 06 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : जी पाल
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ और छात्रसंघ ने हॉस्टल फीस बढ़ोतरी मामले में महाराष्ट्र की सांसद सुप्रिया सुले से सहयोग मांगा है। छात्रसंघ अध्यक्ष आईषी घोष का कहना है कि सांसद से मुलाकात कर छात्रों की दिक्कत बतायी गयी। फीस बढ़ोतरी से कई छात्राएं पढ़ाई छोड़ने को मजबूर होंगी क्योंकि उनके अभिभावक इतनी अधिक फीस नहीं दे पाएंगे।
सांसद से छात्रसंघ ने मौजूदा संसद सत्र में इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगने की भी अपील की है। करीब डेढ़ महीने से कक्षाएं बाधित हैं लेकिन मानव संसाधन विकास मंत्रालय अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है। मंत्रालय छात्रसंघ व शिक्षक संघ को मिलने का समय नहीं दे रहा है।