फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students' protest continues even after the Pradhan's resignation; CJP issues a new ultimatum to the government.

Delhi NCR News: प्रधान के इस्तीफे के बाद भी छात्रों का आंदोलन जारी, सीजेपी ने सरकार को दिया नया अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ मुआवजा, पुलिस कार्रवाई की जांच और सार्वजनिक माफी की मांग
विज्ञापन



अभिजीत दिपके बोले- सभी मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बावजूद छात्रों का आंदोलन थमने के संकेत नहीं हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने साफ कर दिया है कि उनकी बाकी मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। संगठन के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि मंत्री का इस्तीफा आंदोलन की पहली सफलता है, लेकिन केवल इससे पूरे मामले का समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने सरकार से सभी लंबित मांगों पर जल्द ठोस निर्णय लेने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
दिपके ने कहा कि आंदोलन के दौरान आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके। उन्होंने 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस के व्यवहार पर भी सवाल उठाए। दिपके का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ अभद्रता और बल प्रयोग किया गया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि आंदोलन को बलपूर्वक दबाने की कोशिश की गई, जिसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
विज्ञापन

सीजेपी ने सरकार को नया अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को राष्ट्रव्यापी स्तर पर तेज किया जाएगा। संगठन का कहना है कि आगामी दिनों में आंदोलन की नई रणनीति की घोषणा की जाएगी। इस बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने भी आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह लड़ाई केवल एक मंत्री के इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के अधिकार, जवाबदेही और न्याय सुनिश्चित कराने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहला विकेट है...हम नहीं रुकेंगे : दिपके
अमर उजाला से बातचीत में अभिजीत दिपके ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा आंदोलन की पहली सफलता है। उन्होंने कहा, यह पहला विकेट है। हम यहीं नहीं रुकेंगे। यह तो सिर्फ शुरुआत है। दिपके ने पिछले 36 दिनों से आंदोलन में डटे छात्रों और स्वयंसेवकों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी एकजुटता ने सरकार को झुकने पर मजबूर किया है। उन्होंने कहा, लोग कहते थे कि यह सरकार इस्तीफे नहीं देती, हम कहते हैं कि अगर झुकाने वाला हो, तो दुनिया भी झुकती है।

सीजेपी ने मांगों की नई सूची जारी की
आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा।
प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन।
20 जुलाई की घटना में पुलिस अधिकारियों की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई।
आरएएफ और दिल्ली पुलिस की ओर से सार्वजनिक माफी मांगी जाए।
सभी लंबित मांगों पर सरकार की ओर से स्पष्ट और समयबद्ध निर्णय हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed