फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students of classes III to V will be taken to Math Play Corner once a week

Delhi: अब बच्चे खेल-खेल में सीखेंगे गणित, तीसरी से पांचवीं तक के छात्रों को मैथ प्ले कॉर्नर में ले जाया जाएगा

Tue, 22 Aug 2023 01:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 22 Aug 2023 01:37 AM IST
सार

बच्चे मैथ प्ले कॉर्नर में खेल-खेल में गणित सीखेंगे। सप्ताह में एक बार उन्हें इस कॉर्नर में लेकर जाया जाएगा। इसके लिए टाइम टेबल में एक पीरियड शामिल होगा।

विज्ञापन
Students of classes III to V will be taken to Math Play Corner once a week
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों को अब गणित का डर नहीं सताएगा। बच्चे मैथ प्ले कॉर्नर में खेल-खेल में गणित सीखेंगे। सप्ताह में एक बार उन्हें इस कॉर्नर में लेकर जाया जाएगा। इसके लिए टाइम टेबल में एक पीरियड शामिल होगा। इन कॉर्नर में 300 बोर्ड गेम्स, 100 पज्जलस, आठ वॉल माउंट बोर्ड, 240 प्ले बुक रखे गए हैं, इससे खेल गतिविधियां आसानी से हो सकती है।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा निपुण भारत के तहत वर्ष 2022-23 में तीन मैथ प्ले कॉर्नर तैयार किए गए थे। इन्हें तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों को गणित को खेल-खेल में मनोरंजक और रोचक तरीके से सिखाने के लिए बनाया गया था। इसके लिए शिक्षकों व कोआर्डिनेटर का प्रशिक्षण भी हो चुका है। अब निदेशालय ने इन कॉर्नर का इस्तेमाल सभी बच्चों के लिए करने की योजना बनाई है। इसके लिए निदेशालय ने सभी स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें कहा गया है कि सप्ताह में एक बार तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों को इन प्ले कॉर्नर में लेकर जाया जाए। इसके लिए स्कूल के टाइम टेबल में एक पीरियड भी शामिल करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


स्कूल प्रमुखों को कहा गया है कि यहां ले जाने से पहले शिक्षक कक्षाओं में अंक, आकार, नाप, के विषय में जानकारी दे। उसके बाद प्ले कॉर्नर में ले जाकर उनकी समझ को बढ़ाया जाए। छात्र के स्तर के अनुसार शिक्षक खेल तैयार करें जिसमें बच्चे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। वर्कबुक को दो भागों में बांटा जाए। खेल वाले सत्र में वर्कबुक का पहला भाग प्रयोग हो, दूसरे भाग का प्रयोग बच्चे का मूल्यांकन करने के लिए किया जाए। निदेशालय का मानना है कि बच्चों को सीखने के लिए रोचक व आनंददायक वातावरण देना जरूरी है साथ ही यह प्ले कार्नर बच्चे के गणित सीखने में उपयोगी साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed