{"_id":"5d1d04aa8ebc3e3c9f6baf94","slug":"students-of-10th-12th-will-get-marks-with-grades-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को अब ग्रेड संग अंक भी मिलेंगे, उपराष्ट्रपति के दखल के बाद हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को अब ग्रेड संग अंक भी मिलेंगे, उपराष्ट्रपति के दखल के बाद हुआ बदलाव
Thu, 04 Jul 2019 01:10 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। क्योंकि, अब अंकतालिका पर ग्रेड के साथ अंक भी नजर आएंगे। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के दखल के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश के सभी राज्य शिक्षा बोर्ड को इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर दी है। अनिवार्य किया गया है कि वह 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में ग्रेड के साथ अंक भी जारी करें। इस फैसले से उन लाखों विद्यार्थियों की राह आसान हो जाएगी, जो डीयू समेत देश के तमाम जाने-माने विश्वविद्यालयों में पढ़ने की ख्वाहिश रखते हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के छात्रों को ग्रेड के कारण डीयू समेत कई विश्वविद्यालयों में दाखिले के दौरान दिक्कत आती थी। क्योंकि, कई विश्वविद्यालय बोर्ड परीक्षा में अंकों के आधार पर मेरिट तैयार करते हैं, जबकि आंध्र प्रदेश शिक्षा बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम प्रणाली पर चलता है। वह अंकतालिका पर अंक के बजाय ग्रेड अंकित करता है। जब ग्रेड को अंकों में परिवर्तित करते थे तो अंक कम हो जाते थे। इससे विद्यार्थियों को अक्सर दाखिले के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता था। पिछले दिनों यही दिक्कत आंध्र प्रदेश के छात्रों को डीयू दाखिले के दौरान हुई।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने इस संबंध में उपराष्ट्रपति को अवगत कराया, जिसके बाद उपराष्ट्रपति ने हस्तक्षेप किया। उनके निर्देश पर मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों के मुख्य सचिव व शिक्षा सचिव को पत्र लिखा है। इसमें छात्रों की दिक्कत को देखते हुए अंकतालिका पर ग्रेड के साथ अंक लिखना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन