{"_id":"9ed22bac757d96f9c4cebfe3f3f02f52","slug":"students-kidnapped-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के चंगुल से छुड़ाया बच्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के चंगुल से छुड़ाया बच्चा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 02 Feb 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी से 28 जनवरी को अगवा किए गए उद्योगपति रज्जनलाल के बेटे शोभित को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पड़ोसी छात्र और उसके कंप्यूटर एक्सपर्ट साथी समेत पांच अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके पास से बाइक, तमंचे और चार मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पड़ोसी बीए के छात्र छोटू उर्फ राजेश को महंगे शौक पूरे करने थे, जबकि उसके साथी कंप्यूटर एक्सपर्ट को कर्ज उतारना था। दोनों ने छह माह पहले अपहरण की प्लानिंग बनाई थी।
विज्ञापन
एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि अपहर्ता सचिन उर्फ बबलू निवासी शाहदरा, दीपक उर्फ रोहन निवासी विजयनगर सेक्टर-12, छोटू उर्फ राजेश निवासी इंद्रापुरी लोनी, गौरव उर्फ बंटी निवासी जाफराबाद दिल्ली और मोबाइल शॉप संचालक मंजूर आलम निवासी गरिमा गार्डन साहिबाबाद हैं।
विज्ञापन
इन्हें गढ़ी सबलू रोड लक्ष्मी सिटी के पास से गिरफ्तार किया गया। दीपक इंटर पास है और उसने कंप्यूटर कोर्स भी किया हुआ है। वह वर्ष 2010 में जानलेवा हमले के मामले में 17 माह जेल में रहा था।
जेल से छूटने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। छोटू ने उसे बताया कि उसके पड़ोस में उद्योगपति रज्जन लाल रहते हैं, जिनकी बिजली के उपकरण बनाने की फैक्ट्री है। अगर उनके बेटे को उठा लें तो मोटी रकम मिल जाएगी।
एक कॉल ने पकड़वाए अपहर्ता
पुलिस ने सर्विलांस से एक नंबर ट्रेस किया, जिस पर अपहरण से संबंधित बातचीत हो रही थी। यह कॉल छोटू ने की थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो खुलासा हो गया।
फिरौती लेकर भी मार सकते थे बच्चा
छानबीन में पता चला कि राज खुलने के डर से फिरौती की रकम लेकर भी अपहर्ता बच्चे को मार सकते थे। बच्चे को पहले साहिबाबाद में रखा और फिर अलीगढ़ ले गए। इस दौरान उसे टॉफी, चाकलेट और दूध पिलाते रहे।
छोटू तलाश करा रहा था बच्चे को
पुलिस ने बताया कि पड़ोसी होने के कारण छोटू बच्चे को तलाश भी करा रहा था। ताकि उस पर शक भी न हो। हालांकि रज्जन ने बताया कि वे छोटू को नहीं जानते।