{"_id":"84487e503de75a6576fcf0b104fe2882","slug":"students-hit-the-teacher-and-student-slap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने टीचर और छात्रा को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने टीचर और छात्रा को जड़ा थप्पड़
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 28 Nov 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ रोड स्थित इंग्राहम अंग्रेजी स्कूल में एक छात्र के टीचर आैर छात्रा को थप्पड़ मारने के बाद इंग्राइम स्कूल उबल पड़ा। स्कूल प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए तीन छात्रों को स्कूल से निकाल दिया।
विज्ञापन
छात्रों की यह तनानती कुछ दिन पूर्व से तब से चली आ रही थी जब एक छात्र ने टीचर के साथ्ा ही बदतमीजी कर दी थी। बृहस्पतिवार काे भी इसी बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में लात-घूंसे चल पड़े। छात्रों की आपसी टशन पर एक सहपाठी छात्रा ने बीच बचाव करना चाहा तो एक छात्र ने उसे भी थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
स्कूल परिसर में लड़ाई के अलावा टीचर और छात्रा से अभद्रता पर कार्रवाई करते हुए स्कूल प्रबंधन ने तीन आरोपी छात्रों का नाम काटकर उन्हें स्कूल से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर गुस्साए अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में हुई लड़ाई से छोटे बच्चे दहशत में हैं। छात्रों के बीच झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि स्कूल की ओर से इस बाबत कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।
सूत्रों की माने तो इंग्राहम अंग्रेजी स्कूल में टशनबाजी के चक्कर में नौवीं के छात्रों में पिछले एक हफ्ते से तनातनी थी। दो दिन पहले भी छात्रों के आपस में भिड़ने के बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर मामला शांत कराया था।
साथ ही ऐसी घटना फिर से होने स्कूल से नाम काटने की भी चेतावनी दी गई थी। बृहस्पतिवार को क्लास में फिर से छात्रों में मारपीट शुरू हुई तो स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए तीन के नाम काट दिए।