{"_id":"f92b76f80a7bb62659fa7b558649fe55","slug":"students-got-into-the-gate-of-the-first-test-virtual-calculator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार छात्रों को गेट के टेस्ट में मिला वर्चुअल कैलकुलेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार छात्रों को गेट के टेस्ट में मिला वर्चुअल कैलकुलेटर
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 07 Feb 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2016 की ऑनलाइन परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। सात केंद्रों पर करीब ढाई हजार छात्र इस टेस्ट में शामिल हुए।
विज्ञापन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के सहयोग से बेंगलूर विज्ञान संस्था द्वारा गुड़गांव में आयोजित इस परीक्षा में नकल न हो, इसके लिए खास बंदोबस्त किए हुए थे।
विज्ञापन
हरियाणा के दूसरे जिले के छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र यहां बनाए गए थे। पहली बार छात्रों को वर्चुअल कैलकुलेटर दिया गया। गेट परीक्षा में इस बार फंडामेंटल नॉलेज और एनालिटिकल स्किल्स की परख ज्यादा हुई।
विज्ञापन
छात्रों के मुताबिक, परीक्षा में न्यूमैरिकल्स की संख्या अधिक थी। इसकी वजह से पिछले साल के मुकाबले कठिन रहा। मेकेनिकल इंजीनियरिंग के पेपर में इंजीनियरिंग मैथ्मेटिक्स, स्ट्रेंथ ऑफ मेटेरियल्स, फ्लूड मैकेनिक्स, थ्योरी ऑफ मशीन एंड वाइब्रेशन, थर्मो डायनामिक्स एंड एप्लीकेशंस, मैन्युफैक्चरिंग एंड टेक्नोलॉजी, थर्मल साइंस और जनरल एप्टीट्यूड के सवाल ज्यादा रहे।
विशेषज्ञों की मानें तो इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन का पेपर औसत रहा। पेपर में कंसेप्चुअल और फॉर्मूला आधारित सवाल ज्यादा थे।
जनरल एबिलिटी सेक्शन आसान रहा। नेटवर्क से संबंधित सवाल आसान और कुछ फॉर्मूला आधारित रहे। मैथ्मेटिक्स के सवाल कॉर्डिनेट सिस्टम (सरफेस इंटीग्रल) से आए।