फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students get big leaders from politics remark high court

हाईकोर्ट की टिप्पणी, छात्र राजनीति से देश को मिल जाते हैं बड़े नेता

Tue, 27 Aug 2019 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 27 Aug 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
students get big leaders from politics remark high court
DELHI HIGH COURT

हाईकोर्ट ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का नाम उदाहरण के तौर पर लेते हुए कहा कि छात्र राजनीति से देश को बड़े नेता भी मिल जाते हैं। इसलिए छात्रसंघ चुनाव के दौरान नेताओं पर अत्यधिक सख्ती नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय और अन्य विभागों को छात्रसंघ चुनावों के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को गंदा करने वाले नेताओं पर कानूनी कार्रवाई का निर्देश देते हुए हाईकोर्ट ने यह बात कही। कोर्ट ने कहा कि जिस तरह 2017 में सार्वजनिक संपत्ति का रूप बिगाड़ा गया, वैसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर की खंडपीठ ने कहा कि छात्रों पर अत्यधिक सख्ती न की जाए और न उनकी प्रत्येक गतिविधि पर प्रतिबंध लगाया जाए। इन नेताओं में से ही कभी-कभी बड़े नेता भी निकलते हैं। अरुण जेटली का उदाहरण हमारे सामने है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण जेटली छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े रहे। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) के वे 1974 में अध्यक्ष चुने गए थे। 

डूसू चुनाव में सार्वजनिक संपत्ति का रूप बिगाड़ने के खिलाफ अधिवक्ता प्रशांत मनचंदा की जनहित याचिका का निबटारा करते हुए हाईकोर्ट ने कई निर्देश जारी किए। खंडपीठ ने कहा कि संपत्ति विरूपण रोकने के लिए बनाए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी छात्र नेताओं और डूसू को दी जाए। 


संपत्ति को गंदा करने वाले छात्रों को पहले चेतावनी दी जाए और इसके बाद भी उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाए। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस, दिल्ली विश्वविद्यालय व केंद्र सरकार को 2018 में जारी निर्देशों को ध्यान में रखने की हिदायत दी। कोर्ट ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में सार्वजनिक संपत्ति गंदी करने के लिए मिलने वाली सजा का व्यापक स्तर पर प्रचार करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed