{"_id":"5932c9904f1c1b1e10bdc5da","slug":"students-faint-sitting-on-dharna-for-school-upgradation-in-faridabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल अपग्रेडेशन को लेकर धरना दे रही छात्राएं हुईं बेहोश, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल अपग्रेडेशन को लेकर धरना दे रही छात्राएं हुईं बेहोश, अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 04 Jun 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
faridabad students faint
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल अपग्रेड करने की मांग को लेकर मुजैड़ी गांव की छात्राओं का धरना शनिवार को भी जारी रहा। भीषण गर्मी की वजह से एक बार फिर धरने पर बैठी तीन छात्राएं बेहोश हो गईं। आननफानन में छात्राओं को एंबुलेंस की मदद से बीके सिविल अस्पताल भेजा गया जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। शनिवार को धरने पर बैठी छात्राओं के समर्थन में पहुंचे तिगांव से कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। गांव से लेकर अस्पताल तक विधायक तीन घंटे छात्राओं के साथ डटे रहे। (सभी फोटोः योगेश शर्मा/फरीदाबाद)
विज्ञापन
faridabad students faint
मुजैड़ी स्थित आठवीं तक के स्कूल को अपग्रेड करने की मांग को लेकर पिछले 9 दिन से छात्राओं ने आंदोलन छेड़ा हुआ है। शुक्रवार को भी धरने पर बैठी तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी। शनिवार को सुबह एक बार फिर धरना शुरू हो गया। सुबह से ही धरना स्थल पर जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी का सिलसिला जारी रहा। छात्राओं के समर्थन में पहुंचे विधायक ललित नागर ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का ढिंडोरा पीटने वाली मनोहर सरकार में बेटियों को अपने हक के लिए धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
faridabad students faint
विधायक भी छात्राओं के साथ धरने पर गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। विधायक ने चिकित्सा अधिकारी को फोन कर एंबुलेंस की व्यवस्था कराने को कहा। करीब 15 मिनट बाद एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची, जहां छात्राओं की जांच करने के बाद संगीता व राखी नामकर छात्रा को बीके सिविल अस्पताल भेजा गया। करीब एक घंटे बाद छात्रा सोनम की भी तबीयत खराब हो गई।
faridabad students faint
धरने पर बैठी 17 छात्राओं ने चेतावनी दी कि अगर स्कूल अपग्रेड नहीं हुआ तो वे पढ़ाई छोड़ देंगी। छात्राओं का कहना है कि वे किसी भी सूरत में अब दूसरे स्कूल में नहीं जाएंगी। उधर, दूसरी तरफ शनिवार दिन भर शिक्षा अधिकारी स्कूल अपग्रेडेशन को लेकर उच्च अधिकारियों से संपर्क साधते रहे। शनिवार सुबह एसडीएम अमरजीत जैन ग्रामीणों को बातचीत के लिए बुलाया। इस दौरान एसडीएम ने शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव पीके दास से बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 10वीं से आगे की शिक्षा लेने वाली बच्चियों की संख्या हर साल कम होती जा रही है।
faridabad students faint
शिक्षा विभाग के नियमों के मुताबिक, मुजैड़ी का सरकारी स्कूल शुरुआत में 10वीं तक किया जाएगा। अपग्रेडेशन के लिए मुजैड़ी का सरकारी स्कूल मानकों पर खरा नहीं उतरता। 10वीं तक अपग्रेडेशन के लिए स्कूल में छठी से 8वीं कक्षा तक छात्रों की संख्या 210 होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य स्कूल का दायरा पांच किलोमीटर से दूर होना चाहिए। फिलहाल इस स्कूल में 92 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और नवादा, मिर्जापुर, मच्छगर, चंदावली गांव का स्कूल पांच किलोमीटर के दायरे में आता है।